फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   कर्जमाफी-

कर्जमाफी-

Sun, 08 Oct 2017 12:23 AM IST
Updated Sun, 08 Oct 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
कर्जमाफी-
दो हजार किसानों के साढ़े 11 करोड़ की माफी का दिए प्रमाण पत्र
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंदौसी।
राज्यमंत्री गुलाब देवी के मुख्य अतिथि में मंडी समिति परिसर में आयोजित समारोह में तहसील चंदौसी के 2078 किसानों को 11.30 करोड़ रुपये की ऋण माफी के प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस दौरान राज्यमंत्री ने केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों का बखान किया।

मंडी समिति में आयोजित फसल ऋण मोचन योजना के द्वितीय चरण ऋण माफी के प्रमाण पत्र राज्यमंत्री गुलाब देवी ने वितरित किए। भाजपा ने लोक सभा चुनाव में किया वादा पूरा किया है। लेकिन पिछली सरकार ने ओलावृष्टि से हुए फसल के नुकसान का मुआवजा नहीं दिया। लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने अपने संकल्प पत्र में किया गया वायदा पूरा किया है। जिसकी सोच बेहतर होगी, उसका परिणाम भी बेहतर होगा। वीनस शुगर मिल शुरू कराने, प्रदेश को डार्कजोन मुक्त कराने आदि के बारे में जानकारी दी। 2078 किसानों को ऋण माफी के प्रमाण पत्रों का वितरण किया। जिलाध्यक्ष राजेश सिंघल, सुरेश सैनी, पंवासा ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि विरलेश यादव, हरेंद्र सिंह, ओमवीर खडगवंशी आदि ने विचार व्यक्त किए। इस दौरान उपजिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान, क्षेत्राधिकारी अकील अहमद, तहसीलदार संजय कुशवाहा, खंड विकास अधिकारी शिखर श्रीवास्तव के अलावा भाजपा नगर अध्यक्ष पंकज श्री, आमोद वार्ष्णेय, राजकुमार यादव, अंकित जैन, संजय वंसल आदि मौजूद रहे। संचालन अश्विनी सक्सेना ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed