फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   शेर पर सवार होकर आजा शेरावालिए, शेरावालिए...

शेर पर सवार होकर आजा शेरावालिए, शेरावालिए...

Fri, 22 Sep 2017 12:59 AM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
शेर पर सवार होकर आजा शेरावालिए, शेरावालिए...
शेर पर सवार होकर आ जा शेरावालिए, शेरा वालिए...
विज्ञापन

चंदौसी।
शारदीय नवरात्र के पहले दिन मां भगवती के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की विधि विधान से पूजा अर्चना हुई। भोर से ही भक्तों की लंबी कतारों को नजारा दिखाई दिया। श्रद्धालुओं ने घर पर कलश की विधि विधान से शुभ मुहूर्त में स्थापना की। महिलाओं ने घर और मंदिरों में छंद गाकर माता का गुणगान किया।

शारदीय नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की विधि विधान से पूजा अर्चना का नजारा दिखाई दिया। भक्तों ने शुभ मुहूर्त में कलश की स्थापना भी की। मान्यता है कि मां शैलपुत्री की शक्तियां अनंत हैं। इस दिन उपासना में योगी अपने मन को मूलाधार चक्र में स्थित करते हैं। यहीं से उनकी योगसाधना का आरम्भ होता है। भगवती का वाहन वृषभ, दाहिने हाथ में त्रिशूल और बाएं हाथ में कमल सुशोभित है। शैलपुत्री के पूजन करने से %मूलाधार चक्र% जाग्रत होता है। जिससे अनेक प्रकार की उपलब्धियां प्राप्त होती हैं। गुरुवार को पहले दिन भक्तों ने मां भगवती का आह्वान किया। भक्तों ने माता से भजनों के माध्यम से सिंहासन पर विराजने के लिए प्रार्थना की। शेर पर सवार होकर आजा शेरावालिए। आजा शेरावालिए, माता शेरावालिए। श्रद्घालुओं ने भोर से ही पूजा अर्चना की तैयारियां की। मंदिर पहुंचकर विधि विधान से मां का अभिषेक किया गया। सोलह श्रंगार कर भोग लगाया। हवन किए गए। प्रसाद वितरित किया गया। महिलाओं ने भजनों के माध्यम से घर और मंदिर में कीर्तन कर मां की महिमा का गुणगान किया। देर शाम विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद भक्तों ने महाआरती की। माता का भोग लगाकर प्रसाद ग्रहण कर व्रत परायण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed