{"_id":"59b97bfc4f1c1bb6688b462f","slug":"1505328149816-54-53-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रीन-क्लीन- 16-54-53","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रीन-क्लीन- 16-54-53
Updated Thu, 14 Sep 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी को ग्रीन-क्लीन बनाने के लिए बढ़े कदम
चंदौसी को खुले शौच से मुक्त कराया जाएगा, सरकारी मदद से होगा शौचालयों का निर्माण
अमर उजाला ब्यूरो
चंदौसी।
शहर को स्वच्छ और हरा भरा बनाने की दिशा में बुद्धिजीवियों व उद्योगपतियों ने कदम आगे बढ़ाएं है। इसके लिए ग्रीन चंदौसी-क्लीन चंदौसी मंच का गठन करने के साथ ही एक हजार पौधे रोपित करने, उनकी निगरानी करने का निर्णय लिया गया है।
ग्रीन चंदौसी-क्लीन चंदौसी मंच की एक बैठक बुधवार को विवेकानंद कालोनी शांतिकुंज में आयोजित की गई। जिसमें चंदौसी को हरा भरा करने के लिए पौधरोपण का संकल्प लिया गया है। जिसमें सर्व सम्मति से फूलप्रकाश वार्ष्णेय को मंच संयोजक व गजराज सिंह को सह संयोजक मनोनीत किया गया। आमोद कुमार वार्ष्णेय ने कहाकि मंच चंदौसी को मॉडल टाउन बनाने का हर संभव प्रयास करेगा। गजराज सिंह ने कहाकि अभी एक हजार पौधे लगाए जाएंगे। प्रथम चक्र में 100 पेड़ लगाए जाएंगे। संयोजक फूल प्रकाश वार्ष्णेय ने कहाकि पौधरोपण के बाद उनकी देखरेख में मंच के सदस्य ही करेंगे। दूसरी योजना के तहत घरों के आगे कूड़ा फेंकने की आदतों पर अंकुश लगाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा। डस्टबिन की व्यवस्था नगर पालिका परिषद व मंच आपसी सहयोग से करेंगे। प्रथम चक्र में गोशाला रोड पर पौधरोपण, आवास विकास और कायस्थान मुहल्ले में सफाई अभियान भी चलाया जाएगा। अरविंद गुप्ता ने कहाकि चंदौसी को खुले शौच से मुक्त करने के लिए भी सार्थक प्रयास किए जाएंगे।
बैठक में अधिशासी अधिकारी मनोज रस्तोगी, संजीव वालियान, संजय पुंडीर, राजेंद्र सिंह, राजीव लोचन, सुमंत गुप्ता, चंद्रप्रकाश गुप्ता, अशोक गोयल, वीरेंद्र गुप्ता, बाबू लाल, सुशील कुमार, महेंद्र कुमार, अश्विनी सक्सेना, डा.आमोल कंचन, वीरेंद्र वार्ष्णेय, महेंद्र अदलक्खा, मनोज रस्तोगी आदि रहे।
विज्ञापन
फोटो-