{"_id":"59b82f574f1c1b1a698b4b7f","slug":"15052429905-milak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलक में आंगनबाडी केंद्र प्रकरण में बैकफुट पर आया बाल विकास,एसडीएम को नहीं भेजी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलक में आंगनबाडी केंद्र प्रकरण में बैकफुट पर आया बाल विकास,एसडीएम को नहीं भेजी रिपोर्ट
Updated Wed, 13 Sep 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैकफुट पर आया बाल विकास विभाग
मिलक (रामपुर)।
आंगनबाड़ी केंद्र के कमरे में ताला तोड़कर घुसीं महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई को लेकर बाल विकास विभाग बैकफुट पर आ गया है। सीडीपीओ ने एसडीएम को रिपोर्ट नहीं भेजी है। इस मामले में समझौते की कवायद चल रही है। भाजपाइयों ने एसडीएम को सूचना दी है कि दूसरी ओर गेट लगाने पर दोनोें पक्षों में सहमति बन गई है।
सिंगरा गांव में देव स्थान के पास स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर कई महीने पहले मां दुर्गे की प्रतिमा रखकर अवैध कब्जा करने का मामला सामने आया था। उस समय इसको खाली करा लिया गया था। इस केंद्र पर सोमवार को दोबारा कब्जा करने वालों पर कार्रवाई को लेकर बाल विकास विभाग बैकफुट पर आ गया है। इस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रतिमा अंदर ही रह गई थी। प्रशासन ने मामले की नजाकत को भांपकर कमरे में ताला लगा कर ग्राम प्रधान और आंगनबाड़ी की सुपुर्दगी में दे दिया गया था। सोमवार को ताले को तोड़ कर कमरे के अंदर महिलाएं घुस गईं थीं। उन्होंने भजन-कीर्तन शुरू कर दिया था। मामला तूल पकड़ने पर एसडीएम डा.ज्योति गौतम ने सीडीपीओ को केंद्र खाली कराने के निर्देश दिए हैं। सीडीपीओ ने सोमवार को एसडीएम से डीएम की बैठक में होना बताकर पल्ला झाड़ लिया। मंगलवार को वह केंद्र पर पहुंचे और समझौते के प्रयास शुरू कर दिए। सुलह में देव स्थानों की ओर लगा केंद्र का दरवाजा बंद करने पर सहमति बन गई। इसको लेकर सीडीपीओ की मौजूदगी में पंचायत हुई। सीडीपीओ ने एसडीएम के निर्देश पर समाचार लिखे जाने तक कार्रवाई रिपोर्ट नहीं दी थी।