फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   लेनदेन को लेकर मारपीट हंगामा, समझौता हुआ

लेनदेन को लेकर मारपीट हंगामा, समझौता हुआ

Tue, 12 Sep 2017 01:13 AM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
लेनदेन को लेकर मारपीट हंगामा, समझौता हुआ
लेनदेन को लेकर मारपीट, हंगामा
विज्ञापन

चंदौसी। लेनदेन को लेकर दो पक्षा में सोमवार की सुबह करीब नौ बजे फव्वारा चौक पर विवाद हो गया। मारपीट के बाद हंगामा हो गया। सफाई कर्मचारी पर खोमचा संचालक ने ठेला पलटने और मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस को तहरीर दी गई। बाद में दोनों पक्षों से लामबंदी शुरू हो गई। आपसी समझौता करा दिया गया है। नगर के फव्वारा चौक पर गणेश कालोनी निवासी अजय पुत्र सेवाराम ठेला लगाता है। खोमचा संचालक अजय ने बताय कि उसने सीकरी गेट निवासी नगर पालिका में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात राजकुमार पुत्र जगदीश से सात साल पहले 20 हजार रुपये ब्याज पर उधार लिए थे। अजय ने बताया कि सात साल से लगातार प्रति माह ब्याज की धनराशि अदा कर रहा है। सोमवार को सुबह करीब नौ बजे सफाई कर्मचारी राजकुमार आए। रकम का तकादा करने लगे। पूरी रकम लौटाने में असमर्थता जताई तो भड़क गए। बकौल अजय गालीगलौज, मारपीट के बाद ठेला पलट दिया। हंगामे की सूचना पर मौके पर भीड़ लग गई। अजय ने कोतवाली में तहरीर दी। बाद में दोनों पक्षों से आए लोगों ने समझौता करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed