फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   रथयात्रा-

रथयात्रा-

Sat, 09 Sep 2017 12:04 AM IST
Updated Sat, 09 Sep 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
रथयात्रा-
धूमधाम से निकाली भगवान नेमिनाथ की रथयात्रा
विज्ञापन

जैन समुदाय के दक्ष लक्षण पर्व संपन्न
चंदौसी।
जैन समुदाय के दक्ष लक्षण पर्व की समाप्ति के बाद शहर में शुक्रवार को गाजेबाजे के साथ भगवान नेमिनाथ की रथयात्रा निकाली गई। जिसमें महिलाओं की टोलियां कीर्तन करती चल रही थी। जैन समुदाय के लोग भी भजनों की स्वरलहरियों में झूमते हुए रथयात्रा के साथ रहे।

जैन समुदाय के दक्ष लक्षण पर्व का अनंत चौदस को समापन हो गया था। इसी के उपलक्ष्य में जैन समुदाय के लोगों द्वारा शुक्रवार को श्री दिगंबर जैन मंदिर से रथयात्रा की शुरुआत की। यहां जैन समुदाय मंदिर में दो सौ वर्ष पुरानी स्वर्ण से निर्मित भगवान नेमिनाथ की प्रतिमा स्थापित हैं। सुबोध जैन भगवान को लेकर बैठे, सतेंद्र जैन सारथी बने, कुबेर की बोली विवेक जैन ने ली। रथयात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होकर निकाली गई। बाद में दोबारा जैन मंदिर पर जाकर ही समापन किया गया। महिलाएं कीर्तन करती चल रही थी। रथयात्रा के दौरान अंकित जैन, सुबोध जैन, भूपाल सिंह जैन, आनंद जैन, अशोक जैन, सौरभ जैन, एके जैन, विजय जैन, शिरोमणि जैन, अतिन जैन, लोकेश जैन, मोहित जैन, बिन्नी जैन, श्रीपाल जैन, पवन जैन, गौरव जैन, सुनीता जैन, रेनू, रीमा, ईशा, रुचिता, कविता, भावना, तिरुपति, शीलू, रामा, आयुषी जैन आदि शामिल रहीं। जैन मंदिर पर नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


फोटो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed