{"_id":"59b2e2cd4f1c1be37f8b539d","slug":"150489571118-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंचोड़ा कंबोह में नई परंपरा हुई तो बिगड़ेगा सौहार्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंचोड़ा कंबोह में नई परंपरा हुई तो बिगड़ेगा सौहार्द
Updated Sat, 09 Sep 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘एंचोड़ा कंबोह में नई परंपरा हुई तो बिगड़ेगा सौहार्द’
कलक्ट्रेट पर डीएम से मिले पूर्व सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क
मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा, जुटे समाज के कई लोग
अमर उजाला ब्यूरो
बहजोई(संभल)।
एंचोड़ा कंबोह में नई परंपरा हुई तो सौहार्द बिगड़ेगा। यह बात कलक्ट्रेट पर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह को सौंपते हुए पूर्व सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क ने कही। वह समाज के कई लोगों के साथ शुक्रवार को कलक्ट्रेट में डीएम से मिले।
शुक्रवार को शाम चार पांच बजे करीब डीएम को सौंपे गए ज्ञापन में डा. बर्क ने कहा कि संभल जिले के थाना असमोली क्षेत्र में स्थित एंचोड़ा कंबोह में आचार्य प्रमोद कृष्णम नई परंपरा डालते हुए धर्मस्थल का निर्माण कराने का प्रयास कर रहे हैं। इससे आपसी सौहार्द बिगड़ेगा। उन्होंने कहा कि जब उनके समाज का धर्मस्थल बनाना नई परंपरा है और पुलिस-प्रशासन इस पर रोक लगा देता है तो फिर आचार्य प्रमोद कृष्णम अपने समाज के धर्मस्थल का निर्माण कराकर नई परंपरा क्यों डाल रहे हैं? इस पर रोक लगाई जाए। आचार्य राजनैतिक व्यक्ति हैं और वह अपनी राजनैतिक महत्वाकांक्षा पूरी करने के लिए धर्मस्थल का निर्माण कराना चाहते हैं। पहले भी इस प्रकार का प्रयास किया गया था। उसमें निरोधात्मक कार्रवाई भी की गई थी। ज्ञापन में जियाउर्रहमान बर्क समेत फखरे आलम, महरोज, कारी मोहम्मद अकरम, जफर अली, आतिफ, महरोज व औरंगजेब आदि लोगों के नाम हैं।
पी-01