फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   भावाधस ने ज्ञापन सौंपकर हिंदू धर्म त्यागने की दी धमकी

भावाधस ने ज्ञापन सौंपकर हिंदू धर्म त्यागने की दी धमकी

Tue, 25 Jul 2017 12:54 AM IST
Updated Tue, 25 Jul 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
भावाधस ने ज्ञापन सौंपकर हिंदू धर्म त्यागने की दी धमकी
भावाधस ने हिंदू धर्म त्यागने की दी धमकी
विज्ञापन

चंदौसी। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के पदाधिकारियों ने रविवार को उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सामाजिक भेदभाव और छुुआछूत का आरोप लगाया गया हे। समस्या से निजात नहीं मिलने पर हिंदू धर्म त्यागने की धमकी दी है।

भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के जिला संयोजक वीर रॉकी वाल्मीकि के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने उप जिलाधिकारी अमित कुमार और पुलिस उपाधीक्षक अकील अहमद को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कई गांव के नामों का जिक्र करते हुए वाल्मीकियों के साथ भेदभाव और पक्षपात का आरोप लगाया गया है। ज्ञापन में कहा गया है कि मंदिरों में पूजा अर्चना, सरकारी नलों से पानी भरने और बाल कटिंग आदि मामलों में छुआछूत के मामले सामने आ रहे हैं। वाल्मीकि परिवारों का अपमान किया जा रहा है। आजादी के 70 साल बाद भी सोच नहीं बदलने और वाल्मीकियों के अपमान की स्थिति पर अंकुश नहीं लगाए जाने पर रोष जाहिर करते हुए धर्म परिर्वतन की धमकी दी गई है। ज्ञान वाल्मीकि, राजेश अंजान, अनुराग वाल्मीकि, आनंद वाल्मीकि, नीरज वाल्मीकि, विजेंद्र कुमार, संजय, प्रह्लाद, अतुल, रंजीत, सचिन, अनुज, गौरव, सरजू, तनुज, सोनू, विशंभर मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed