{"_id":"65b97b06dfc65275ec0c6927","slug":"15-million-rupees-in-the-name-of-the-plot-to-give-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-333947-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: प्लाट दिलाने के नाम पर 15 लाख रुपये हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: प्लाट दिलाने के नाम पर 15 लाख रुपये हड़पे
विज्ञापन
मुरादाबाद।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में पार्टनर ने प्लाट दिलाने के नाम पर प्रॉपर्टी डीलर और उसकी पत्नी से 15 लाख रुपये लेकर हड़प लिए। महिला जब अपने पति और बेटे के साथ रकम मांगने गई तो उनके साथ मारपीट की गई। पुलिस ने आरोपी और उसके परिवार के साथ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
पाकबड़ा निवासी महिला ने बताया कि उसके पति ने सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव बिसनपुर भीमाठेर निवासी जाकिर अली के साथ मकान और प्लाट खरीदने बेचने और बेचने का काम शुरू किया था। जाकिर अली ने उससे और उसके पति से 15 लाख रुपये प्लाट देने के नाम पर ले लिए थे। 17 जनवरी को शाम करीब 5 बजे वह महिला अपने पति और बेटे के साथ जाकिर के घर अपने पैसे मांगने गई थी। वहां जाकिर अली, उसके पिता जाफर हुसैन, भाई राशिद अली व शाकिर, पत्नी रेशमा उर्फ नन्हीं, शाकिर की पत्नी अफसारा और रिजवान पुत्र सालिम पहले से मौजूद थे। आरोप लगाया कि पैसे मांगने पर सभी ने मिलकर मारपीट की। महिला के साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर दंपती और उनके बेटे को मारपीट कर घर से निकाल दिया। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है।