{"_id":"24eb13057d0a3899079bc8b8f8193f2c","slug":"15-injured-in-race-of-auto-rikshaw-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर कार में घुसे दो आटो, पंद्रह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर कार में घुसे दो आटो, पंद्रह घायल
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
Updated Mon, 05 Oct 2015 06:58 PM IST
विज्ञापन
दो दिन पहले ही गाजियाबाद में ऑटो वालों की गलती से तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी है। लेकिन इस हादसे से न तो पुलिस ने सबक लिया और न ही आटो वालों ने। रविवार को मुरादाबाद में दो आटो वाले पंद्रह लोगों की जिंदगी से खेल गए। रेलवे स्टेशन से सवारियां लेकर पाकबड़ा जा रहे आटो वालों में हाईवे पर रेस हो गई।
इसी अंधी दौड़ में मझोला थाने से पहले गांगन पुल के पास दोनों आटो एक कार में जा घुसे। हादसे में दोनों आटो और कार में सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख पुकार मच गई। आनन फानन मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया।
हादसा रविवार को दोपहर करीब दो बजे मझोला थाना क्षेत्र में गांगन पुल के पास हुआ। सवारियां लेकर दोनों आटो पाकबड़ा जा रहे थे। आटो वालों ने रेस लगाना शुरू की तो सवारियां चिल्लाई भीं, आटो धीमे चलाने को भी कहा लेकिन आटो वालों ने एक नहीं सुनी। दोनों आटो रेस लगाते हुए जैसे ही गांगन तिराहे पर पहुंचे वहां लाकड़ी की ओर से आई एक कार में तेजी से जा घुसे।
विज्ञापन
जबरदस्त टक्कर में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और ओवरलोड आटो की सवारियां भी उछलकर सड़क पर जा गिरीं। हादसे के बाद वाहनों में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने घायल कलाम पुत्र हनीफ निवासी काशीराम नगर, रामपाल पुत्र होरी लाल्र, सब्बन पुत्र मकसदू निवासी असमौली, उज्ज्जवल पुत्र सुशील निवासी मझोला, धर्मवती पत्नी सतपाल हयातनगर संभल, प्रीति, मुस्तफा पुत्र इल्यास आदि को अस्पताल पहुंचाया।
कार सवार तस्लीम हुसैन, सुहेल हसन और इकरार निवासी पाकबड़ा की हालत भी गंभीर है। कार सवार आरटीओ दफ्तर की ओर से आ रहे थे। इसके अलावा भी कई और लोगों को चोटें आई हैं। सभी को टीएमयू में भर्ती कराया गया है।