{"_id":"594979ae4f1c1bc1058b4660","slug":"14979875365-milak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलक में बरेली के राज मिस्त्री की करंट से मौत,एक युवक झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलक में बरेली के राज मिस्त्री की करंट से मौत,एक युवक झुलसा
Updated Wed, 21 Jun 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली के राजमिस्त्री की करेंट से मौत, युवक झुलसा
मिलक (रामपुर)। मकान के लिंटर के दौरान बरेली के राज मिस्त्री की करेंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई और एक युवक गंभीर रुप से झुलस गया। कोतवाली क्षेत्र के जगननाथपुर गांव निवासी हरपाल के मकान का मंगलवार को लिंटर पड़ रहा था। इसके लिए बरेली जिले के थाना मीरगंज क्षेत्र के मंडनपुर गांव निवासी राजमिस्त्री निसार अहमद (55) लोहे का गाटर को छत पर उठा रहे थे। इस बीच यहां से गुजरने वाली हाईटेंशन के तार में अचानक लोहे का गाटर छू गया। जिसमें करेंट आते ही राजमिस्त्री की मौके पर ही मौत हो गई। हरपाल ने बचाने की कोशिश की। इस पर हरपाल करेंट लगने से बुरी तरह से झुलस गया। इस पर हड़कंप मच गया और चीख-पुकार मच गई। झुलसे हरपाल को आनन-फानन में नगर क सीएचसी पर लाया गया जहां से प्राथमिक इलाज के बाद रामपुर को रेफर कर दिया। वहीं दूसरी ओर राज मिस्त्री की मौत पर परिवार में कोहराम मच गया। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई जहां पर शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेजा है।