फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   योग पर सियासत-

योग पर सियासत-

Sat, 17 Jun 2017 12:11 AM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
योग पर सियासत-
योगी-मोदी की फिजा को चुनौती देगी सपा की ‘साइकिलिंग’
विज्ञापन


आलाकमान की चिट्ठी पर योग दिवस पर सपाइयों को साइकिलिंग करने के निर्देश
चंदौसी/संभल।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर यूपी में रहकर योग करेंगे, जिसकी तैयारियों में भाजपा व जिला प्रशासन जुट गया है, ऐसे में पूरे देश और प्रदेश में 21 जून को मोदी-योगी की बहने वाली संभावित बयार के बीच खुद का वर्चस्व बनाए रखने के लिए समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भी उसी दिन सपाइयों को साइकिलिंग करने का फरमान जारी किया है। बिना योग दिवस का जिक्र किए, कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने के लिए प्रदेशभर में साइकिल यात्राएं निकालने को कहा गया है।

21 जून को तृतीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी लखनऊ में रहकर योग करने की संभावना है, जिसकी तैयारियों में योगी आदित्यनाथ सरकार भी जुट गई है। जिला प्रशासन को भी योग दिवस मनाए जाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। अब मुख्य विपक्षी पार्टियों को लग रहा हैकि भाजपा योग दिवस के बहाने अपना प्रचार करने में जुटी है। 21 जून का दिन योगी-मोदी मय हो सकता है। ऐसे में खुद का वर्चस्व बनाए रखने के लिए समाजवादी पार्टी भी मैदान में कूद पड़ी है। सपा जिलाध्यक्ष फिरोज खां ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के दिशा निर्देश पर सपा प्रदेशाध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने सभी जिलाध्यक्षों, मौजूदा व पूर्व जनप्रतिनिधियों, विभिन्न प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्षों, पदाधिकारियों को लिखी चिट्ठी में स्पष्ट किया हैकि वह मनुष्य को स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम, योगासन, मार्निंग वॉक, खेलकूद, साइकिलिंग आदि गतिविधियां लाभप्रद होती हैं। जिसके लिए प्रदूषण रहित वातावरण की आवश्यकता होती है। ऐसे में सपाइयों का भी कर्तव्य बनता हैकि वह लोगों को पर्यावरण की शुद्धता व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करें। इसलिए पार्टी ने तय किया हैकि 21 जून को सभी सपाई साइकिल यात्रा निकालकर लोगों को पर्यावरण व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करेंगे, ताकि लोग अपने घरों में योग व व्यायाम को दिनचर्या में शामिल कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed