फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   चंदौसी को जिला बनाने के लिए तहसील में गरजे अधिवक्ता

चंदौसी को जिला बनाने के लिए तहसील में गरजे अधिवक्ता

Sat, 17 Jun 2017 12:11 AM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी को जिला बनाने के लिए तहसील में गरजे अधिवक्ता
चंदौसी को जिला बनाने के लिए तहसील में गरजे अधिवक्ता
विज्ञापन

जिला निर्माण मंच और तहसील बार एसोसिएशन ने किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
चंदौसी।
जिला निर्माण मंच और तहसील बार एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को तहसील के मुख्य द्वार पर नारेेबाजी कर प्रदर्शन किया गया। चंदौसी को जिला बनाने की मांग की गई। नारेबाजी कर प्रदर्शन भी किया गया है। जिला मुख्यालय चंदौसी में स्थापित करने और जिले का नाम भीमनगर या फिर चंदौसी रखने की भी मांग की गई है।

जिला निर्माण मंच के संयोजक विनोद शर्मा ने कहा कि जनहित को देखते हुए प्रदेश सरकार को चंदौसी को जिला घोषित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीतिक कारणों के चलते नवसृजित जिले का नाम संभल कर दिया गया था। जिले का नाम भीमनगर या फिर चंदौसी रखा जाए। जिला मुख्यालय चंदौसी तहसील को बनाया जाए। प्रदेश सरकार से जनहित को देखते हुए जल्द निर्णय लेने की मांग की गई है। मांग पूरी होने तक प्रदर्शन जारी रखने की बात कही गई। बार अध्यक्ष अमर सिंह यादव ने कहा कि चंदौसी में स्थायी जिला मुख्यालय बनने तक संघर्ष जारी रहेगा। तहसील के मुख्य द्वार पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया गया। राजेंद्र सिंह, अशोक शर्मा, दिनेश यादव, राजेश कुमार, गिरिराज सिंह, राघव सिंह, उमेश सिंह, राजेश सिंह, मुकेश कुमार, सुधीर शर्मा, मोहम्मद खालिद, इशरत अली, असरार अहमद, असलम, कल्यान सिंह, भूपेंद्र गौड़, अरविंद भाटी, कविंद्र सिंह, अरविंद सिंह, पवन कुमार, धनवीर, रामजीमल, रीतेश, शीशपाल, राजेंद्र यादव, पिंटेश शर्मा, राकेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed