{"_id":"6609cfcbf31d9fe31d008674","slug":"149-lakhs-cheated-in-the-name-of-getting-job-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-372292-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: वीडीओ के पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर 14.9 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: वीडीओ के पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर 14.9 लाख ठगे
विज्ञापन
मुरादाबाद। ठाकुरद्वारा क्षेत्र के सूरजन नगर निवासी विशाल कुमार आर्य को ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) के पद पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर उत्तराखंड के हल्द्वानी निवासी जितेंद्र चौधरी ने 14 लाख 90 हजार रुपये ठग लिए। इस मामले में सिविल लाइंस थाने में पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
पीड़ित विशाल कुमार आर्य ने पुलिस को बताया कि 18 सितंबर 2023 को उसकी मुलाकात उत्तराखंड के हल्द्वानी निवासी जितेंद्र चौधरी से हुई थी। उस समय जितेंद्र ने कहा कि सरकारी विभागों में उसकी बहुत अच्छी जान पहचान है। अब तक वह कई युवक व युवतियों की नौकरी लगवा चुका है। विशाल ने बताया कि 2023 में ग्राम विकास अधिकारी भर्ती के लिए उसने परीक्षा दी है। तब जितेंद्र ने उसे भरोसा दिया कि वह ग्राम विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा में उसे पास कराके उसकी नौकरी लगवा देगा। आरोपी ने विशाल से कहा कि वह उसकी बहन को टीजीपी में पास कराकर उसकी भी नौकरी लगवा देगा। पीड़ित ने आरोपी के झांसे में आकर उसे 18 सितंबर से 30 अक्तूबर 2023 के बीच 14 लाख 90 हजार रुपये दे दिए।
रकम लेने के बाद आरोपी पीड़ित को भरोसा देता रहा है कि उसकी अधिकारियों से बात हो गई है। जल्द ही उसे नियुक्ति पत्र मिल जाएगी। कई बार फोन पर संपर्क करने के बाद भी आरोपी टालमटोल करता रहा। विशाल ने उसे बार-बार फोन किया तो आरोपी ने उसका नंबर ब्लैक लिस्ट में डाल दिया। पीड़ित ने बताया कि उसने जमीन और गहने बेच कर किसी तरह 14 लाख 90 हजार रुपये जुटाए थे। अब न तो उसकी नौकरी लगी और न ही आरोपी ने पैसे वापस दिए हैं। एसएसपी हेमराज मीना के आदेश पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी को उत्तराखंड पुलिस टीम भेजी जाएगी।