फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   142 new positive and three more death in moradabad

मुरादाबाद 142 नए पॉजिटिव, तीन की गई जान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
142 new positive and three more death in moradabad
मुरादाबाद। एंटीजन टेस्टिंग अभियान में कोरोना की जांच करवाने से डरने वाले आशंकित अब सामने आने लगे हैं। पुलिस-प्रशासन, शिक्षा विभाग और निजी अस्पतालों के सहयोग से स्वास्थ्य विभाग ने रविवार दूसरे दिन भी देहात के ब्लाकों और नगर क्षेत्र में एंटीजन टेस्टिंग अभियान चलाया। अभियान में साढ़े छह हजार लोगों की जांच की गई और इनमें 103 पॉजिटिव मरीज मिले। ग्रेटर नोएडा, निजी लैब और ट्रू नेट मशीन और जिला अस्पताल की आरटीपीसीआर लैब से 39 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। एक ही दिन में कुल 142 संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। अब तक एक दिन में सर्वाधिक मरीज हैं। एक महिला समेत तीन संक्रमित लोगों की मौत भी हो गई। इनमें एक मृतक अमरोहा निवासी है। जिले में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 51 और संक्रमितों की संख्या 1375 पहुंच गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डा. एमसी गर्ग ने बताया कि मुरादाबाद पीर का बाजार मझोला निवासी 64 साल के संक्रमित बुजुर्ग की रविवार सुबह छह बजे मौत हो गई। बुजुर्ग को 22 जुलाई को टीएमयू में भर्ती कराया गया था। सिविल लाइन क्षेत्र की 50 साल की पॉजिटिव महिला की भी टीएमयू में मौत हो गई। महिला कॉसमॉस में भर्ती थी। पॉजिटिव आने के बाद गंभीर हालत में उसे टीएमयू भर्ती किया गया। मोहल्ला कटरा गुलाम अली अमरोहा निवासी 65 निवासी बुजुर्ग ने भी टीएमयू पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। कोरोना संक्रमित बुजुर्ग को 108 एंबुलेंस से अमरोहा से गंभीर हालत में टीएमयू रेफर किया गया था। अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में बुजुर्ग की मौत हो गई।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि जीआईएमएस ग्रेटर नोएडा लैब से 28 पॉजिटिव आए हैं। इनमें 17 लोग नवाबपुुर क्षेत्र और पांच लोग जेल से हैं। बंगला गांव, दुर्गा मंदिर, बुद्ध विहार, मूंढापांडे के लोग भी संक्रमित आए हैं। पांच मरीज निजी लैब और चार जिला अस्पताल की ट्रू नेट से संक्रमित आए हैं। मुरादाबाद का एक मरीज मेरठ मेडिकल कालेज में पॉजिटिव मिला है। अलग-अलग लैब से कुल 38 मरीज मिले हैं। एक मरीज जिला अस्पताल की आरटीपीसीआर लैब से पॉजिटिव आया है। लैब में रविवार को पांच सैंपल की टेस्टिंग की गई। चार निगेटिव आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि एंटीजन टेस्टिंग का अभियान रविवार दूसरे दिन भी जारी रहा। सभी ब्लाक और शहरी क्षेत्र में अलग-अलग इलाकों में साढ़े छह हजार लोगों के रैपिड एंटीजन टेस्टिंग की गई। टेस्टिंग में निजी अस्पतालों के लैब टेक्नीशियन, पुलिस-प्रशासन और शिक्षा विभाग के स्टाफ की मदद ली गई। इन लोगों ने लोगों को कोरोना की जांच के लिए प्रेरित किया। रैपिड टेस्टिंग में 103 पॉजिटिव मिले हैं। सभी लैब और एंटीजन मिलाकर 142 संक्रमित मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed