फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   14.2 mm of rain fell in four hours

Moradabad News: चार घंटे में बरसे 14.2 मिलीमीटर बादल, तापमान में 4.6 डिग्री की गिरावट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 06:25 AM IST
विज्ञापन
14.2 mm of rain fell in four hours
मुरादाबाद। चार घंटे बरसे झमाझम बादलों ने शहरवासियों को भीषण गर्मी से राहत दी। इससे अधिकतम तापमान में 4.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 7.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि रात में 14.4 मिलीमीटर बारिश हुई है। शुक्रवार को मौसम साफ रहने की संभावना है।
विज्ञापन

पिछले करीब एक महीने से भीषण गर्मी ने शहरवासियों को बेहाल कर दिया था। दिन में चटख धूप की वजह से सड़कों पर और कॉलोनियों में सन्नाटा हो जा रहा था। रात में भी तापमान के 32 डिग्री पार होने की वजह से लोग चैन से सो नहीं पा रहे थे। बुधवार शाम मौसम में हुए बदलाव से शहरवासियों ने राहत की सांस ली। रात करीब साढ़े दस बजे चमक-गरज के साथ बारिश शुरु हुई। साढ़े 12 बजे तक तेज बारिश हुई और करीब ढ़ाई बजे तक रिमझिम बादल बरसे। वहीं बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे तक आसमान में बादलों की आवाजाही लगी हुई थी।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों के अनुसार बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वातावरण में सुबह नमी 60 फीसदी थी, जो शाम को 44 फीसदी दर्ज की गई। चार घंटे में 14.2 मिलीमीटर बारिश हुई। बृहस्पतिवार दोपहर हवाओं का रुख बदला हुआ था। दक्षिण से उत्तर दिशा में हवा की गति दस से 15 किलोमीटर प्रति घंटा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि यह बारिश पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने की वजह से हुई है। अब इसका प्रभाव खत्म हो गया है। शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा। नमी की वजह से कहीं-कहीं हल्के बादल आ सकते हैं। 24 जून के आसपास प्री मानसून की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article