फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   बाजार में छाई रमजान माह की रौनक

बाजार में छाई रमजान माह की रौनक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
बाजार में छाई रमजान माह की रौनक
मुरादाबाद। रमजान माह की शुरुआत होने वाली है। दिन भर रोजा रखकर अल्लाह की इबादत के लिए मुस्लिम समाज में जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। रमजान से पहले रविवार को अवकाश का लोगों ने पूरा फायदा उठाया। रोजे का सामान लेने के लिए बाजार में भीड़ उमड़ी। सबसे अधिक भीड़ किराने की दुकानों पर रही। ग्राहकों के उल्लास को देखकर दुकानदारों के चेहरे भी खिले रहे।
विज्ञापन

अमरोहा गेट, मंडी चौक, हरथला बाजार में रमजान की रौनक सबसे अधिक नजर आई। अन्य दिनों की अपेक्षा रमजान शुरू होने से पहले ज्यादातर दुकानें सजी आईं। दुकानों पर खरीदारों की भीड़ ने बाजार में चार चांद लगा दिए। बाजारों में सबसे ज्यादा मांग फल, खजूर और लच्छे की रही। तरह-तरह की कचरी भी दुकानों में उपलब्ध हैं। अभी लोग सहरी और इफ्तार की चीजों की खरीदारी कर रहे हैं। दुकानदार साकिब ने बताया कि ईरानी खजूर और देशी घी वाले लच्छे की मांग है। पापड़ की दुकानों पर भी यही स्थिति है। दुकानदार अजय रस्तोगी ने बताया कि पापड़ और कचरी के लिए लोग आ रहे हैं। चावल, आलू के अलावा कई तरह की वैरायटी है। दुकानदार अकरम शेख ने बताया कि सेंवई की खरीदारी रमजान का आधा माह बीत जाने के बाद शुरू होती है। तब लोग त्योहारी भिजवाना शुरू करते हैं। अभी सिर्फ शौकिया खाने वाले ही सेंवई ले जा रहे हैं। अभी लच्छे का रुझान ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed