{"_id":"5c5f3623bdec223c46438a95","slug":"141549743651-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवा ग्यारह लाख बच्चे खाएंगे एल्बेंडाजॉल की गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवा ग्यारह लाख बच्चे खाएंगे एल्बेंडाजॉल की गोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर मुरादाबाद जिले में 11 लाख 25 हजार बच्चों को एल्बेंडाजॉल की गोलियां खिलाई जाएंगी। स्वास्थ्य विभाग ने इसका माइक्रो प्लान तैयार कर लिया है। 25 फरवरी को जिले के सभी स्कूलों, मदरसों और आंगनबाड़ी सेंटरों पर 19 साल की उम्र तक के बच्चों को गोलियां खिलाई जाएंगी। मुरादाबाद मंडल के लिए दवाओं की खेप पहुंच गई हैं। सोमवार से जिलेवार उनका वितरण शुरू हो जाएगा।
साल में बच्चों को 10 अगस्त और 10 फरवरी को एल्बेंडाजॉल की गोलियां खिलाई जाती हैं। पिछले साल प्रदेश में अगस्त माह में आपदा आने से कई जिलों में बच्चों को दवा खिलाने की तारीख का शेड्यूल गड़बड़ा गया। इनमें मुरादाबाद जिला भी शामिल रहा। जिले में 10 अगस्त की जगह 17 अगस्त को बच्चों को दी गई थी। छमाही शेड्यूल लड़खड़ाने से फरवरी में भी 10 तारीख की जगह अब 25 फरवरी को बच्चों को एल्बेंडाजॉल की गोलियां खिलाई जाएंगी।
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. जीएस मर्तोलिया के मुताबिक जिले में करीब सवा ग्यारह लाख बच्चों को दवा खिलाई जानी है। दो साल से 19 साल के बच्चे इसमें कवर होंगे। दो साल की उम्र के बच्चे आधी गोली खाएंगे, जबकि इससे ऊपर की उम्र के बच्चों को पूरी गोली दी जाएगी। डा. मर्तोलिया ने बताया कि जिले के स्टॉक में दो लाख 22 हजार गोलियां हैं। नौ लाख गोलियों की डिमांड भेजी गई थी। मंडलीय खेप में सात लाख 20 हजार गोलियां पहुंच गई हैं। सोमवार से जिलेवार वितरण में मुरादाबाद जिले को भी गोलियां मिल जाएंगी। उन्होंने बताया कि 25 फरवरी को दवा खाने से छूटे बच्चों के लिए एक मार्च को माप अप राउड चलाया जाएगा और दवा खिलाई जाएगी। स्कूलों और मदरसों में शिक्षकों द्वारा गोलियां खिलाई जाएंगी। आंगनबाड़ी में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और मॉप अप राउंड में आशा वर्कर की ओर से दवा खिलाई जाएगी।
विज्ञापन
कृमि संक्रमण से बचाव
- खुले में शौच न करें और शौच के बाद हाथ धोऐ
- फल एवं सब्जियों को साफ पानी से धोकर खाएं
- भोजन से पहले हर बार हाथों को धोऐ
- पीने के पानी को उबाल कर पीऐ
- नंगे पैर न चलें और संक्रमित मिट्टी के संपर्क में आने से बचें