{"_id":"5c57495dbdec22130952060a","slug":"141549224285-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे से रुकी ट्रेनों की रफ्तार, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे से रुकी ट्रेनों की रफ्तार, यात्री परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
कोहरे की वजह से ट्रेनों की रफ्तार थम गई। ट्रेनों के विलंब से आने से यात्री रेलवे स्टेशन पर ठिठुरते नजर आए। मुरादाबाद मंडल में कोहरे की वजह से दो दर्जन से ज्यादा ट्रेनों का संचालन बाधित हुआ। जन नायक, कामाख्या, जम्मूतवी एक्सप्रेस समेत कई गाड़ियां देरी से मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंची।
शनिवार देर रात अचानक मौसम में बदलाव आ गया। जिसकी वजह से कोहरे की चादर ने रेलवे स्टेशनों और ट्रैक को भी ढक लिया। ट्रैक पर कोहरा आ जाने की वजह से चालकों ने ट्रेनों की रफ्तार कम कर दी। इसके बाद ट्रेनें अपने निर्धारित समय से विलंब से पहुंची। जिसकी वजह से कामाख्या एक्सप्रेस छह घंटे, आनंद विहार से गाजीपुर जाने वाली सुहेल एक्सप्रेस रविवार को पांच घंटे देरी से मुरादाबाद पहुंची। इसके अलावा दिल्ली से छपरा जाने वाली लोकनायक एक्सप्रेस पौने चार घंटे, कोलकाता से जम्मूतवी जाने वाली जम्मूतवी एक्सप्रेस चार घंटे, भुज से बरेली जाने वाली आला हजरत एक्सप्रेस पौने तीन घंटे और सद्भावना एक्सप्रेस ढाई घंटे देरी से आई। दो दर्जन से ज्यादा ट्रेन पहले से ही रद्द चल रही हैं। जिस कारण बाकी ट्रेनों में सीटों को लेकर मारामारी चल रही थी। अब अचानक कोहरा आया तो बाकी ट्रेनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लग गया।
मंडल में पांच जगह ट्रेनों से टकराए पशु
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल में रविवार को पांच अलग अलग जगह ट्रेनों से पशु टकरा गए। इन हादसे की वजह से ट्रेन संचालन बाधित हो गया। रविवार सुबह बबराला और धनारी के बीच पैसेंजर ट्रेन से पशु टकराया गया। मंडल के आलम नगर और ककोरी के बीच रविवार सुबह सात बजकर बीस मिनट पर ट्रेन से पशु टकराया गया। इसकी वजह से लखनऊ मेल बीस मिनट बीच में रुकी रही। इसके अलावा डेढ़ बजे परसाखेड़ा और भिठौरा के बीच कुंभ एक्सप्रेस से पशु टकराया गया। ट्रेन हावड़ा से हरिद्वार जा रही थी। इस अप लाइन पर ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया। बसारत गंज और रामगंगा के बीच ट्रेन से पशु टकराया गया। इसके अलावा भी एक जगह ट्रेन से पशु टकराया गया।