{"_id":"5bb13093867a557f6d0b0833","slug":"141538338963-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा प्रहरी की परीक्षा में आधे से ज्यादा गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा प्रहरी की परीक्षा में आधे से ज्यादा गैरहाजिर
Updated Mon, 01 Oct 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
भारतीय खाद्य निगम की ओर से सुरक्षा प्रहरी पद के लिए आयोजित की गई परीक्षा में रविवार को आधे से ज्यादा अभ्यर्थी परीक्षा से गैरहाजिर रहे। महानगर में 32800 अभ्यर्थियों के लिए बनाए गए 30 परीक्षा केंद्रों पर 13770 अभ्यर्थी ही परीक्षा देने पहुंचे।
अपर जिलाधिकारी (नगर) राजेंद्र सिंह सेंगर ने बताया कि भारतीय खाद्य निगम की ओर से आयोजित कराई गई सुरक्षा प्रहरी परीक्षा के लिए महानगर में 30 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए 21 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 30 प्रेक्षकों की तैनाती की गई थी। सुरक्षा की दृष्टि से सभी केंद्रों पर पुलिस तैनात की गई थी। दोपहर 12 बजे से दो बजे तक चली परीक्षा में करीब 42 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने ही हिस्सा लिया। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।