{"_id":"5b9ac171867a557f6a2a3562","slug":"141536868721-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार नियोजन लक्ष्यपूर्ति को आशा कार्यकर्ताओं को दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार नियोजन लक्ष्यपूर्ति को आशा कार्यकर्ताओं को दिया प्रशिक्षण
Updated Fri, 14 Sep 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलारी। नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सभागार में बृहस्पतिवार की दोपहर परिवार नियोजन की लक्ष्यपूर्ति के लिए आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। जिला चिकित्सालय से आए प्रशिक्षक ललित कुमार ने आशा कार्यकर्ताओं को बच्चे पैदा करने में अंतर रखने वाली दवाइयां, इंजेक्शन, अंतरा, छाया आदि के विषय में बताया।
प्रशिक्षक ने कहा कि छाया टैबलेट तीन माह तक सप्ताह मेें दो बार खानी जरूरी है तथा अंतरा इंजेक्शन तीन माह के अंतर से लगवाना चाहिए। उन्होंने परिवार नियोजन संबंधी अन्य साधन भी प्रशिक्षण में बताए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधीक्षक डा. संदीप गुप्ता ने कहा कि सभी आशा कार्यकर्ता बुखार पीड़ित मरीजों की स्लाइड तैयार करें और उनकी जांच कराने के लिए अस्पताल में स्थित लैब पर लाकर जमा करें। क्षेत्र में मलेरिया और डेंगू की जानकारी होने पर तत्काल अस्पताल में आकर बताएं। प्रशिक्षण शिविर में ब्लॉक समन्वयक चंचल सिंह आजाद और मनीष चौधरी ने भी विचार रखे।