{"_id":"5942eba54f1c1b91058b45e4","slug":"141497557925-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलारी नगर में समाजवादी पेंशन के 300 अपात्र मिले-Dehat","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलारी नगर में समाजवादी पेंशन के 300 अपात्र मिले-Dehat
Updated Fri, 16 Jun 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पेंशन के सत्यापन में 300 अपात्र
जिलाधिकारी के निर्देश पर पालिका कर्मियों ने की जांच-पड़ताल
1225 लाभार्थियों में से मिले अपात्र लोगों की जिला प्रशासन को भेजी रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
बिलारी (मुरादाबाद)।
पूर्व सपा सरकार में समाजवादी पेंशन योजना में चयनित लाभार्थियाें का सत्यापन करने पर 300 लाभार्थी जांच में अपात्र पाए गए हैं। नगर पालिका की रिपोर्ट को एसडीएम ने जिला प्रशासन को कार्रवाई के लिए भेज दिया है।
जिलाधिकारी ने डेढ़ माह पहले एसडीएम को पत्र भेजकर बिलारी नगर के सभी 25 वार्डाें में समाजवादी पेंशन योजना के लाभार्थियाें का पात्रता के आधार पर सत्यापन करने को कहा था। एसडीएम के निर्देश पर पालिका स्टाफ ने नगर के मोहल्लाें में घूम घूमकर समाजवादी पेंशन योजना के लाभार्थियाें की तलाश की। इस दौरान उन्होंने उनकी पात्रता संबंधित कागजातों की जांच की। इस दौरान लाभार्थी चयन के लिए शासनादेश में जो शर्तें हैं उनकी जांच करने पर कुल 1225 पेंशन लाभार्थियाें में से 300 लाभार्थी अपात्र पाए गए।
इस संबंध में एसडीएम कार्यालय से जानकारी करने पर पता चला कि नगरपालिका कार्यालय से आई जांच रिपोर्ट को उचित कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन को भेज दिया है।