फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   1.40 lakh duped in the name of sending a youth abroad

Moradabad News: युवक को विदेश भेजने के नाम पर 1.40 लाख ठगे

Wed, 12 Nov 2025 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 12 Nov 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
1.40 lakh duped in the name of sending a youth abroad
ठाकुरद्वारा। नगर के मोहल्ला वार्ड 25 निवासी नाजमा ने मंगलवार को कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। जिसमें पीड़िता ने बताया कि उसके भाई निजाम को उत्तराखंड के थाना कुंडा के सरवर खेड़ा निवासी ने वर्ष 2023 में सऊदी अरब में अच्छी नौकरी और अच्छे वेतन पर भिजवाने का झांसा दिया। उसने उसके भाई को सऊदी भिजवाने के लिए 1.40 लाख रुपए लिए, लेकिन उसने उसके भाई को सऊदी नहीं भेजा। इस पर उसने उससे पैसे वापस मांगे तो वह टालमटोल करता रहा। ज्यादा जोर देने पर उसने उसके 40 हजार रुपये दे दिए। शेष धनराशि मांगने पर उसने उसे 12000 रुपये का एक बैंक का चेक दिया, जिसे उसने अपने खाते में जमा किया तो चेक बाउंस हो गया। उसने इसकी शिकायत आरोपी से की तो उसने उसे धमकी दी। नाजमा ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई और अपने पैसे वापस दिलाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed