फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   14 years old girl was being married to a 40years man, cwc interrupted

40 साल के व्यक्ति से हो रही थी 14 साल की किशोरी की शादी, सीडब्लूसी ने रुकवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
14 years old girl was being married to a 40years man, cwc interrupted
अगवानपुर। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को 14 वर्षीय किशोरी का विवाह चालीस वर्षीय व्यक्ति से किया जा रहा था। चाइल्ड वेलफेयर कमेटी ने मौके पर पहुंच कर विवाह रुकवा दिया। किशोरी को चाइल्ड लाइन भेज दिया गया।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को बाल विवाह हो रहा था। इस दौरान शादी की पूरी तैयारी कर ली गईं थीं। किशोरी के घर मेहमान आ गए थे, जबकि सभी लोगों को बरात आने का इंतजार था। तभी बाल विवाह की सूचना मिलने पर सीडब्लूसी के अध्यक्ष अमित कौशल, चाइल्ड लाइन की श्रद्धा शर्मा और मुकेश कुमार, बाल संरक्षण ईकाई से जयवती और एएचटीयू से इंस्पेक्टर जसपाल सिंह चौकी प्रभारी मृदुल कुमार मौके पर पहुंचे गए। पुलिस और इन टीमों को देखकर गांव में हड़कंप मच गया। सभी लोग हैरान रह गए। पुलिस और सीडब्लूसी की टीमों ने मामले की जांच शुरू की। टीम ने पूछताछ की तो परिजनों ने लड़की के बालिग होने की बात बताई, लेकिन जब जन्मकुंडली खंगाली तो किशोरी की उम्र करीब 14 साल निकली। वहीं काफी इंतजार के बाद बरात नहीं आई। जानकारी करने पर पता चला कि जिस व्यक्ति से उसकी शादी हो रही थी, उसकी उम्र 40 साल थी। सीडब्लूसी और बाल संरक्षण की टीमों ने शादी रुकवाने को कहा तो परिजन विरोध पर आ गए। टीम बमुश्किल किशोरी को अपने साथ ले गई। एएचटीयू इंस्पेक्टर जसपाल सिंह ने बताया कि उन्होंने किशोरी को चाइल्ड लाइन को सौंप दिया गया है। अगली कार्रवाई उनके द्वारा ही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed