{"_id":"5feba0648ebc3e3e8059681b","slug":"14-teenagers-corona-positive-in-moradabad-city-news-mbd3743400140","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय संप्रेषण गृह के 14 किशोर कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय संप्रेषण गृह के 14 किशोर कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
मुरादाबाद। राजकीय संप्रेषण गृह किशोर में कोरोना संक्रमण के निर्देशों के पालन की लापरवाही किशोरों पर भारी पड़ गई। मंगलवार को 14 किशोरों में कोरोना संक्रमण के लक्षण पाए गए। वहीं जिला जेल में भी तीन कैदी कोरोना संक्रमित मिले। जनपद में मंगलवार को कुल 36 नए केस सामने आए। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राजकीय संप्रेषण गृह किशोर में शारीरिक दूरी का पालन न करने और मास्क पहनने में लापरवाही बरतने से संक्रमण फैला है।
मंगलवार को आरटीपीसीआर से 35 व्यक्तियों की कोरोना संक्रमण की रिपोर्ट पॉजिटिव रही। इसमें राजकीय संप्रेषण गृह किशोर से 14 किशोर, तीन जिला जेल के कैदी, दो व्यक्ति टीडीआई सिटी से, नवीन नगर निवासी पिता-पुत्री, मानसरोवर कालोनी निवासी एक व्यक्ति सहित अन्य में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। वहीं एंटीजन प्रक्रिया से मंगलवार को 1230 व्यक्तियों की जांच की गई, जिसमें हरथला निवासी एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एमसी गर्ग का कहना है कि संकुचित स्थान पर रहने की वजह से किशोर संक्रमित हुए हैं। एहतियात बरती जा रही है, ताकि संक्रमण बाहर नहीं फैले। वहीं, डिस्ट्रिक्ट सर्विलांस आफिसर डॉ. डीके प्रेमी ने बताया कि 14 किशोरों में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद सभी 126 किशोर और करीब 12 अन्य लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इसमें किशोरों को पढ़ाने वाले शिक्षक, पुलिसकर्मी व अन्य स्टॉफ के लोग शामिल हैं। उन्होंने बताया कि कमरों में स्थान कम होने की वजह से परिसर के हॉल में किशोरों को आइसोलेट किया जा रहा है। किशोर मास्क नहीं पहन रहे थे और एक साथ बैठे थे। बाहर से किसी किशोर के संप्रेषण गृह में आने के बाद 14 दिन का क्वारंटीन का पालन न करवाने की आशंका लग रही है। उन्हें कोविड 19 के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया है। अधिकारियों से किसी परिजन के मुलाकात करने पर रोक लगाने को कहा गया है।
राजकीय संप्रेक्षण गृह में 127 किशोर हैं। करीब 50 किशोरों का कोरोना टेस्ट हुआ था, जिसमें 14 की रिपोर्ट पॉजिटिव है। इसमें से ज्यादातर नए लड़के हैं। सभी को पहले आइसोलेशन रूम में रखा गया था। पांच बड़े-बड़े कमरों में किशोर रहते हैं। मास्क लगाते हैं और संक्रमण से बचने के पूरी एहतियात बरतते हैं।
विज्ञापन
- राजेश चंद्र गुप्ता, जिला प्रोबेशन अधिकारी।