फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   13,816 candidates appeared for the exam to become sub-inspectors.

Moradabad News: दरोगा बनने की ललक में 13,816 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
13,816 candidates appeared for the exam to become sub-inspectors.
मुरादाबाद। जिले में शनिवार को 28 केंद्रों पर दोनों पालियों में 13,816 अभ्यर्थियों ने दरोगा भर्ती की परीक्षा दी। इस दौरान 8744 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। दरोगा भर्ती परीक्षा में पहले दिन कुल 22560 अभ्यर्थियों को शामिल होना था। परीक्षा में अभ्यर्थियों को सामान्य ज्ञान से संबंधित कुछ प्रश्नों ने उलझाए रखा। परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि हिंदी के सवालों को आसानी से हल कर लिया।
विज्ञापन

जिले के विभिन्न स्कूलों पर यूपी पुलिस में दरोगा (एसआई) की लिखित परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को जांच पड़ताल के बाद प्रवेश दिया गया। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक चली। पहली पाली में 6780 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 4500 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

दूसरी पाली में 7036 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। इसके साथ ही 4244 अभ्यर्थी परीक्षा में नहीं बैठे। दरोगा भर्ती लिखित परीक्षा में कुल 61.24 अभ्यर्थी शामिल हुए। जबकि इस परीक्षा के पहले दिन दोनों पालियों में 22560 अभ्यर्थियों को शामिल होना था। एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि रविवार को दूसरे दिन भी दरोगा की परीक्षा है। इसके लिए सभी तैयारियां पहले से की जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed