फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   136 students appeared in university exam

स्नातक की परीक्षाओं का आगाज, पहले दिन 136 ने दिया इम्तिहान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
136 students appeared in university exam
मुरादाबाद। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की स्नातक की परीक्षाओं का आगाज शुक्रवार को हो गया। पहले दिन प्रयोगात्मक और मुख्य विषय में चार कॉलेजों में कुल 136 परीक्षार्थियों की परीक्षा थी। इनमें से हिंदू कॉलेज में दो परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। कहीं एक तो कहीं दो पालियों में परीक्षा हुई।
विज्ञापन

हिंदू कॉलेज के परीक्षा प्रभारी डॉ. संजय रस्तोगी का कहना है कि स्नातक (प्राइवेट) की परीक्षाएं बाद में शुरू होंगी। इसके चलते 28 जून के बाद परीक्षार्थियों की संख्या बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि विवि की ये परीक्षाएं लगभग दो माह से अधिक समय तक चलेंगी। हिंदू कॉलेज में पहले दिन 32 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 30 ने परीक्षा दी। केजीके कॉलेज में भी केवल एक पाली में परीक्षा हुई। केजीके कॉलेज के परीक्षा प्रभारी डॉ. अजय कुमार सिंह के मुताबिक पहले दिन पंजीकृत सभी 62 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। महाराजा हरिश्चंद्र डिग्री कॉलेज में शुक्रवार को केवल नौ परीक्षार्थियों की परीक्षा थी, कोई अनुपस्थित नहीं रहा। गोकुलदास हिंदू गर्ल्स डिग्री कॉलेज की प्राचार्या डॉ. अंजना दास के मुताबिक कॉलेज में पहले दिन केवल आठ छात्राओं की परीक्षा थी, सभी उपस्थित रहीं। सभी कॉलेजों में परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में संपन्न हुई। इस दौरान महाविद्यालयों द्वारा गठित फ्लाइंग स्कॉट सक्रिय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed