{"_id":"5cd87f7bbdec2207903d5422","slug":"131557692283-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वानुमान बेकार, भीषण गर्मी बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वानुमान बेकार, भीषण गर्मी बरकरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। मई माह में गर्मी ने अपने कहर से जनमानस को बेहाल कर दिया है। मौसम विभाग की ओर से बारिश, बादल और आंधी का पूर्वानुमान जारी किया गया था। जिला प्रशासन को भी अलर्ट कर दिया गया था, लेकिन मौसम दगा दे गया। पूर्वानुमान बेकार चले जाने की वजह से गर्मी बरकरार है।
मई माह की शुरुआत से ही तेज धूप और गर्म हवाएं सता रही हैं। सुबह से ही खिलने वाली चटख धूप की वजह से घरों से बाहर निकलना दूभर होता है। रात का तापमान बढ़ने से भी गर्मी से निजात नहीं मिल रही है। ऐसे में जब भी मौसम विभाग बारिश और बादलों का अनुमान जारी करता है तो लोगों को राहत महसूस होने लगती है। गर्मी से कुछ दिनों के लिए बचने की उम्मीद जग जाती है। विभाग ने तेज आंधी, झमाझम बारिश और घने बादलों का मिनट दर मिनट का पूर्वानुमान जारी किया था। रविवार को सुबह से ही लू चलने लगी थीं। 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चलीं गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान कर दिया। हवाओं की वजह से वातावरण में नमी भी घट गई। सुबह के समय जो नमी 49 फीसदी थी, शाम को 32 फीसदी रह गई। राजकीय इंटर कालेज स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी निसार अहमद अंसारी ने बताया कि अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। यह सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम था। तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तामपान में .4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के साथ तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा। पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचएस कुशवाह ने बताया कि आगामी दो-तीन दिनों में बादल छाएंगे। 17 मई तक कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। पश्चिमी हवाओं की वजह से तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं आएगी। तेज हवाएं चलेंगी।