{"_id":"5cb8dc49bdec22142047610e","slug":"131555618889-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसेवा एक्सप्रेस पटरी से उतरने से बची, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसेवा एक्सप्रेस पटरी से उतरने से बची, मचा हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल के धनेटा में गुरुवार शाम जनसेवा एक्सप्रेस पटरी से उतरने से बाल बाल बच गई। दौड़ती ट्रेन के एक कोच के स्प्रिंग टूट गए। जिसकी वजह से कोच का नीचे का हिस्सा पटरी से टकराने लगा। चिंगारी निकलने पर गार्ड ने इसकी जानकारी चालक को देकर ट्रेन रुकवा दी। कोच से यात्रियों को दूसरे डिब्बे में बैठाकर कोच को ट्रेन से अलग किया। इसके बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना कर दी गई।
डीआरएम अजय कुमार सिंघल ने बताया कि गुरुवार शाम को जनसेवा एक्सप्रेस ट्रेन अमृतसर से सहरसा जा रही थी। गुरुवार शाम छह बजे ट्रेन धनेटा से गुजर ही थी। इसी दौरान गार्ड कोच से चौथे नंबर की बोगी के स्प्रिंग टूट गए। जिससे कोच का नीचे का हिस्सा पटरी पर व नीचे टकराने लगा। जिससे चिंगारी निकलने लगी। गार्ड बीएम मीना ने तुरंत इसकी जानकारी चालक को दी। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। इसके बाद रेलवे कंट्रोल रूम में इसकी जानकारी दी। कोच खाली करा दिया गया और यात्रियों को दूसरे कोच में बैठाया। इस कोच को ट्रेन से अलग किया गया। रात साढ़े नौ बजे ट्रेन आगे के लिए रवाना कर दी गई। डीआरएम अजय कुमार सिंघल ने बताया कि ट्रेन रवाना कर दी गई है। इस मामले की जांच कराई जाएगी।