फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ग्रामीणों ने किया मतदान बहिष्कार का एलान

ग्रामीणों ने किया मतदान बहिष्कार का एलान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने किया मतदान बहिष्कार का एलान
मुरादाबाद। विकास कार्य न होेने से दुखी एक और गांव के ग्रामीणों ने मतदान बहिष्कार का एलान कर दिया। उनका कहना है कि उनके गांव की सड़कों में गड्ढे हैं। चुनाव से पहले उनके गांव में कोई नहीं पहुंचता। उन्होंने विकास कार्य कराने के लिए जनप्रतिनिधि और अफसरों से मांग की, लेकिन उनके गांव की तस्वीर नहीं बदल पाई। अब उन्होंने ठान ली है कि वह इस बार मतदान नहीं करेंगे।
विज्ञापन

मतदान बहिष्कार की चेतावनी मूंढापांडे के गांव हिरण खेड़ा गांव के ग्रामीणों ने दी है। दो दिन पहले भी गांव में हंगामा हुआ था, लेकिन अब तक उनके पास कोई नहीं पहुंचा है। ग्रामीणों का कहना है उनके पास अभी तक कोई नहीं पहुंचा है। गांव में सड़कों और नालों की हालत खस्ता है। विधान सभा चुनाव में इस गांव के लोगों ने चुनाव बहिष्कार का एलान किया था। तब अधिकारियों ने कहा था कि आचार संहिता लागू है। चुनाव बाद सड़कों का कार्य कराया जाएगा। लेकिन अभी तक गांव में विकास दिखाई नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed