{"_id":"5c61d97cbdec2273ad00c214","slug":"131549916540-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर अधिवक्ताओं ने बुलंद की आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर अधिवक्ताओं ने बुलंद की आवाज
Tue, 12 Feb 2019 01:52 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: Priyesh Mishra
Updated Tue, 12 Feb 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के तत्वाधान में सोमवार दोपहर अधिवक्ताओं ने डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में दस मांगों को प्रमुखता से रखा गया है। बार अध्यक्ष विनय कुमार कौशिक और महासचिव अभिषेक भटनागर के नेतृत्व में अधिवक्ता कलक्ट्रेट पर पहुंचे। अधिवक्ताओं ने प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन भेजा है।
ज्ञापन में अधिवक्ताओं को मूलभूत सुविधाएं दिलाने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि अधिवक्ताओं को मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराई जाए। अधिवक्ताओं को जीवन बीमा से कवर किया जाए। अधिवक्ताओं के लिए आवास के लिए प्रोजेक्ट देश भर में चलाए जाएं। युवा अधिवक्ताओं को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए समुचित व्यवस्था की जाए। युवा अधिवक्ताओं को प्रारंभिक तीन से पांच वर्षों तक मासिक भत्ता दिया जाना सुनिश्चित किया जाए।
ज्ञापन देने वालों में अनुराग सिंह, शाहिद हुसैन, दीपक गुप्ता, ताबिस, पीयूष गुप्ता, जावेद असद, प्रेम सिंह, असगर हुसैन, चौधरी धर्मपाल सिंह, दानवीर सिंह यादव, वैभष अग्रवाल, सुधीर सक्सेना, वीर पाल सिंह, देवेश चौहान, संजय गुप्ता, प्रदीप गोयल और जमील अहमद समेत अन्य अधिवक्ता भी मौजूद रहे।