{"_id":"5c5c97e5bdec22271f3423f2","slug":"131549572069-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमियों के रुझान से बढ़े गुलाब के दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमियों के रुझान से बढ़े गुलाब के दाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
प्यार के मौसम में दिलों के अहसास जवां हो रहे हैं। मन की बात जुबां तक लाने में मदद करने के लिए दुकानों पर ग्रीटिंग कार्ड भी तैयार हैं। तरह-तरह के ग्रीटिंग के माध्यम से वह अपने साथी को जज्बातों से रूबरू कराएंगे। वहीं गुरुवार को रोज डे पर प्रेमियों के रुझान को देखकर गुलाब के दाम में भी बढ़ोतरी हो गई।
वेलेंटाइन वीक के दूसरे दिन प्रपोज डे के लिए दुकानों पर कई तरह के उपहार सजे हुए हैं। प्रेमियों के उत्साह से दुकानदारों के चेहरे खिलने लगे हैं। दुकानदार रोहित ने बताया कि फूलों का गुलदस्ता, चॉकलेट, टेडी और गुब्बारों के बंच की व्यवस्था की गई है। हमारे पास ग्राहकों की जरूरत के हिसाब से उपहार चुनने के लिए फेसबुक पेज भी बनाया है। ग्राहक जो भी ऑर्डर कर देते हैं, उसी के हिसाब से उपहार तैयार करते हैं। कारण लिखे ग्रीटिंग भी हैं, ताकि हमें पता चल सके कि हम अपने साथी को क्यों प्यार करते हैं। उन्होंने बताया कि जो गुलाब अन्य दिनों में 15 से 20 रुपये का था, वह गुरुवार को 30 रुपये का बिका है।
दुकानदार सलिल गुप्ता ने बताया कि 360 दिन की अलग-अलग डायरी हैं, जिसमें हर दिन के हिसाब से संकल्प लिखे हैं। इसको जब प्रेमी अपने साथी को देते हैं तो उन्हें रिश्ते के प्रति गंभीरता का पता लगता है। लड़कियों को टैडी बहुत पसंद हैं, तो प्रेम के इजहार के लिए यह यह भी उपयुक्त उपहार है।