फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   बोर्ड परीक्षा की उतर पुस्तिकाएं पहुंची

बोर्ड परीक्षा की उतर पुस्तिकाएं पहुंची

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा की उतर पुस्तिकाएं पहुंची
मुरादाबाद।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं के लिए उत्तर पुस्तिकाएं पहुंच गई हैं। उत्तर पुस्तिकाओं का 18 जनवरी से परीक्षा केंद्रों के लिए वितरण शुरू हो जाएगा। उत्तर पुस्तिकाओं को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा।
सात फरवरी से यूपी बोर्ड की परीक्षाएं हैं। मुरादाबाद जिले में 125 परीक्षा सेंटर बनाए गए हैं। सेंटरों में सीसी कैमरे और वाइस रिकार्डिंग के अलावा बुनियादी सुविधाएं दुरुस्त हो गई हैं। जिले में 83730 अभ्यर्थी परीक्षा में पंजीकृत हैं। इनमें 44746 हाईस्कूल और 38984 अभ्यर्थी इंटरमीडिएट में शामिल हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार द्विवेदी के मुताबिक विभागीय स्तर पर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। परीक्षाओं के लिए उत्तर पुस्तिकाएं पहुंच गई हैं। केंद्र संकलन केंद्र राजकीय इंटर कालेज में उत्तर पुस्तिकाओं को डबल लॉकर में सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि बिलारी तहसील में 19 परीक्षा केंद्र हैं और 18 जनवरी से उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण होगा। मुरादाबाद तहसील के 63 परीक्षा केंद्र हैं और 19 और 20 जनवरी को केंद्रों को उत्तर पुस्तिकाएं दी जाएंगी। कांठ तहसील के 14 परीक्षा केंद्रों में 21 जनवरी और ठाकुरद्वारा तहसील के 29 परीक्षा केंद्रों में 22 और 23 जनवरी को उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि उत्तर पुस्तिकाएं सुबह दस बजे से अपराह्न चार बजे तक राजकीय इंटर कालेज के संकलन केंद्र से प्राप्त होंगी। सुरक्षित ढंग से उत्तर पुस्तिकाओं को केंद्र तक ले जाने की जवाबदेही परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक और प्रधानाचार्यों की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed