{"_id":"5b6c37984f1c1b54638b7361","slug":"131533818776-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईको वैन हादसे में झुलसी निशा ने भी तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईको वैन हादसे में झुलसी निशा ने भी तोड़ा दम
Updated Thu, 09 Aug 2018 06:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
...दिल्ली समेत अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ
इको वैन हादसे में झुलसी निशा ने भी तोड़ा दम
- जोया हादसे में मरने वालों की संख्या हुई दो
- निशा के पति का अभी दिल्ली में चल रहा इलाज
अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा। हाईवे पर मंगलवार दोपहर जोया में इको वैन में लगी आग में गंभीर रूप से झुलसी दिल्ली के कबीरनगर निवासी निशा ने भी इलाज के दौरान दिल्ली में दम तोड़ दिया। इस हादसे में ये दूसरी मौत है। हादसे में आठ सवारियां गंभीर रूप से झुलस गई थी। वहीं निशा के पति का अभी दिल्ली में इलाज चल रहा है।
मंगलवार दोपहर गजरौला से सवारी भरकर मुरादाबाद जा रही इको वैन जोया में अनियंत्रित होकर पुल की ढलान से पलट कर बायीं ओर सर्विस रोड पर जा गिरी थी। जहां खड़ी होते ही वैन में आग लग गई। हादसे में आठ सवारी गंभीर रूप से झुलस गए थे। सभी को टीएमयू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से रूपाली, सलीम, निशा और दीपक को दिल्ली रेफर कर दिया। बुधवार की देर रात इलाज के दौरान निशा की मौत हो गई। इससे पहले दिन में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान रूपाली ने दम तोड़ दिया था।