फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   707 शिक्षा मित्रों की मूल स्कूलों में तैनाती

707 शिक्षा मित्रों की मूल स्कूलों में तैनाती

Thu, 09 Aug 2018 02:04 AM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
707 शिक्षा मित्रों की मूल स्कूलों में तैनाती
मुरादाबाद।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्कूलों में तैनात शिक्षा मित्रों की मुंह मांगी मुराद पूरी हो गई है। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जिले में 707 शिक्षा मित्रों को उनके विकल्प के आधार पर तबादले कर दिए हैं। महिला शिक्षा मित्रों को उनके ससुराल और मायके के नजदीक स्कूलों में तैनाती देकर राखी का तोहफा दे दिया है।
मुरादाबाद जिले में प्राइमरी स्कूलों में 1905 शिक्षा मित्रों की तैनाती है। नियमित शिक्षकों की तरह शिक्षा मित्र स्कूलों में बच्चों को पढ़ाते हैं। मानदेय भी काफी कम मिलता है। स्कूलों में शिक्षकों की कमी होने पर तबादले और संबद्ध करने की गाज भी इन्हीं पर गिरती है। बेसिक शिक्षा परिषद सचिव ने 23 जुलाई को शिक्षा मित्रों को राहत देने के लिए मूल तैनाती वाले स्कूलों में उनके तबादले का आदेश जारी किया था। महिला शिक्षा मित्रों को उनकी सहूलियत से ससुराल और मायके के नजदीक स्कूलों में तैनात करने के निर्देश दिए थे। सचिव के आदेश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने शिक्षा मित्रों से तबादलों के लिए विकल्प मांगे। जिले से 707 शिक्षा मित्रों ने विकल्प दिए। बेसिक शिक्षा अधिकारी योगेंद्र कुमार ने विकल्प देने वाले 707 शिक्षा मित्रों की उनकी पसंद के स्कूलों में तैनाती के आदेश कर दिए हैं। इससे शिक्षा मित्रों को बड़ी राहत मिली है। सर्वाधिक 112 डिलारी ब्लाक और सबसे कम 17 मुरादाबाद तबादले मुरादाबाद ब्लाक से हुए हैं।
विज्ञापन


- शिक्षा मित्रों की उनके विकल्प के आधार पर स्कूलों में तैनाती कर दी गई है। शिक्षा मित्र कार्यभार ग्रहण करने के साथ 10 अगस्त तक संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय को सूचित करेंगे। इसी आधार पर अगस्त माह का मानदेय दिया जाएगा। - योगेंद्र कुमार, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा मित्रों के तबादले
ब्लाक शिक्षा मित्र
भगतपुर 78
मूंडापांढे 74
ठाकुरद्वारा 102
डिलारी 112
बिलारी 106
कुंदरकी 90
छजलैट 85
मुरादाबाद नगर 22
मुरादाबाद 17
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed