{"_id":"5b5396124f1c1b1e308b6264","slug":"131532204562-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से दूसरे बाइकसवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से दूसरे बाइकसवार की मौत
Updated Sun, 22 Jul 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलारी। सहसपुर थांवला रोड पर शनिवार की दोपहर को दो बाइकें टकरा गईं। इसमें एक बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कोतवाली के मंगूपुरा गांव निवासी खेमपाल की पत्नी गीता की शनिवार की दोपहर को तबियत खराब हो गई। युवक पत्नी को बिलारी में एक निजी चिकित्सक को दिखाने लाया। महिला को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद युवक कुछ सामान लेने के लिए सहसपुर थांवला रोड से होते हुए गांव मंगूपुरा को जा रहा था। रास्ते में दोपहर को करीब साढ़े तीन बजे थांवला गांव की ओर से आ रही तेज बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में खेमपाल गंभीर रूप में घायल हो गया। मौके पर पड़े बेहोश बाइक सवार को देखने के लिए भीड़ लग गई। एक राहगीर ने उसकी पहचान खेमपाल के रूप में करके परिजनों को सूचना दे दी। परिजन पहले तो खेमपाल को उपचार के लिए एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए। बाद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलारी ले गए। सीएचसी में डाक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत होने की सूचना पर सपा विधायक मोहम्मद फहीम, प्रधान संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक हाजी उस्मान और मंगूपुरा के ग्राम प्रधान गोपाल सिंह यादव अस्पताल पहुंच गए। विधायक ने मृतक के परिजनों से मिलकर उन्हें समझाते हुए ढांढस बंधवाया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पिता की ओर से अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ तहरीर दी गई है।
संबंधित समाचार फोटो परिचय
28- बिलारी नगर के सरकारी अस्पताल में मृतक बाइकसवार के शव को देखते विधायक और अन्य ग्रामीण
29,30- बिलारी नगर के सरकारी अस्पताल में मृतक बाइकसवार के पिता को सांत्वना देते विधायक और ग्राम प्रधान
31- बिलारी नगर के सरकारी अस्पताल में मृतक की रोती भाभी को संभालते ग्रामीण