फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   चीनी का कोटा कम होने से अटका गन्ना मूल्य का भुगतान

चीनी का कोटा कम होने से अटका गन्ना मूल्य का भुगतान

Sun, 22 Jul 2018 01:40 AM IST
Updated Sun, 22 Jul 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
चीनी का कोटा कम होने से अटका गन्ना मूल्य का भुगतान
संभल। मंदी और घाटे से जूझ रहे चीनी उद्योगों के लिए चीनी का कोटा घटाए जाने से थोड़ी सी राहत मिली है। चीनी के दाम सुधरे हैं, लेकिन यूपी की चीनी मिलों और किसानों को इससे ज्यादा फायदा नहीं मिल रहा है। किसानों का गन्ना मूल्य भुगतान अभी तक फंसा हुआ है। संभल के किसानों के 242.58 करोड़ रुपये फंसे हुए हैं। जबकि पूरे यूपी में किसानों के 11,479 करोड़ रुपये का भुगतान बकाया है। चीनी का उत्पादन ज्यादा होने के बाद भी यूपी को बिक्री का कोटा कम कर दिया गया। इसका खामियाजा न केवल चीनी मिलें उठा रहीं हैं, बल्कि किसान भी भुगत रहे हैं। चीनी बिक्री का कोटा आवंटित करते वक्त महाराष्ट्र के मुकाबले यूपी के संग भेदभाव किया गया है।
विज्ञापन

जून में चीनी की बिक्री का कोटा 21 लाख मीट्रिक टन था जो जुलाई के लिए घटाकर 16.5 लाख मीट्रिक टन कर दिया गया। जून में कई चीनी मिल कोटे की चीनी नहीं बेच पाए थे। चीनी का कोटा राष्ट्रीय स्तर पर कम किए जाने से चीनी की मांग बढ़ी और भाव में भी सुधार हुआ। फरवरी 2018 में न्यूनतम 2600-2700 रुपये प्रति क्विंटल के दाम पर बिकने वाली चीनी का दाम धीरे-धीरे बढ़ा है। जुलाई में 3250-3350 रुपये तक पहुंच गया है। चीनी उद्योग से जुड़े प्रतिनिधियों का कहना है कि बाजार भाव सुधरने और बिक्री का कोटा प्रणाली लागू होने के बाद खपत सामने आने लगी है। चीनी उद्योग थोड़ी सी राहत में है, लेकिन इसका लाभ तभी सामने नजर आएगा जब यूपी को उत्पादन के सापेक्ष चीनी की बिक्री का कोटा दिया जाएगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश चीनी मिल एसोसिएशन ने एक अहम खुलासा किया है कि सितंबर तक जितनी चीनी बेचने का कोटा दिया गया है, उससे केवल 7500 करोड़ रुपये मिल सकेंगे। ऐसे में 13000 करोड़ रुपये के गन्ना मूल्य का भुगतान कैसे हो सकेगा। यूपी शुगर मिल एसोसिएशन का तर्क है कि महाराष्ट्र के मुकाबले यूपी को चीनी की बिक्री के लिए कोटा कम कर दिया गया है। जबकि यूपी में महाराष्ट्र के मुकाबले चीनी उत्पादन अधिक है। केंद्र सरकार अगर यूपी के उत्पादन को कोटा तय करते समय ध्यान में रखा होता तो ऐसा नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह हैं आकंड़े
जून में महाराष्ट्र को 8,14,274 मीट्रिक टन का कोटा दिया गया था। जुलाई का लिए 6,33,540 मीट्रिक कोटा महाराष्ट्र का था। जबकि यूपी को जून में 6,24,890 मीट्रिक टन और जुलाई में 5,48,361 मीट्रिक टन का कोटा दिया गया। यूपी शुगर मिल एसोसिएशन के सचिव का कहना है कि अगर सरकार भुगतान की स्थिति में सुधार चाहती है तो चीनी उद्योग की समस्याओं के बारे में समग्र तरीके से विचार करना होगा। केंद्र सरकार को कोटा तय करते वक्त यूपी को महत्व देना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अगर मौजूदा रफ्तार से ही चीनी बिक्री का कोटा दिया गया तो इतने रुपये जुटाने में मिलों को 21 महीने लग जाएंगे।


अपनी मर्जी से ज्यादा चीनी नहीं बेच सकेंगी मिलें
संभल। अब ऐसा नहीं है कि चीनी मिलें अपनी मर्जी से कितनी भी मात्रा में चीनी बेच सकेंगी। क्योंकि केंद्र सरकार के खाद्य मंत्रालय ने चीनी उद्योग को कोटा सिस्टम के अंतर्गत चीनी बेचने की अनुमति दी है। सरकार तय करेगी कि किस मिल को किस महीने में कितनी चीनी बाजार में बेचनी है। चीनी की बिक्री 29 रुपये प्रति किलोग्राम से कम रेट पर नहीं हो सकेगी। सरकार भले ही चीनी उद्योग को जहां घाटे से उबारना चाहती हो पर कोटा प्रणाली और सरकार के पैकेज से अभी ऐसा नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed