{"_id":"5aff38c24f1c1be7408b657f","slug":"131526675650-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलाबबाड़ी पर ट्रेन से कटकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलाबबाड़ी पर ट्रेन से कटकर युवक की मौत
Updated Sat, 19 May 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
कटघर में गुलाबबाड़ी के पास शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वह रेलवे ट्रैक पार करते वक्त ट्रेन की चपेट में आ गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घर में कोहराम मच गया है।
कटघर के गुलाबबाड़ी स्थित छोटी मंडी में रहने वाला मोहम्मद इमरान (22) वेल्डिंग का काम करता था। वह शुक्रवार को अपनी बहन जहां आरा से मिलने के लिए उसके घर गुलाबबाड़ी गया था। वहां से वापस लौटते वक्त वह रामपुर की ओर से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को लोगों ने बताया कि वह जल्दबाजी में रेलवे ट्रैक पार करने के चक्कर में ट्रेन की चपेट में आ गया था। मौके पर जुटी भीड़ की मदद से ही मोहम्मद इमरान की पहचान हो गई, उसके परिजनों को सूचना दी गई। घर में कोहराम मच गया है। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की । एसएचओ कटघर संजय गर्ग ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।