फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   गंगा मेले में किशोरी से बलात्कार का प्रयास

गंगा मेले में किशोरी से बलात्कार का प्रयास

Sat, 04 Nov 2017 01:34 AM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
गंगा मेले में किशोरी से बलात्कार का प्रयास
गंगा मेले में किशोरी को दबोचा, दुष्कर्म की कोशिश
विज्ञापन

गजरौला(अमरोहा)।
तिगरी गंगा स्नान मेले में शुक्रवार रात तीन युवकों ने किशोरी को दबोचकर दुष्कर्म करने की कोशिश की। किशोरी की चीख सुनकर आए लोगों ने दो आरोपियों को दौड़कर पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी बिजनौर के निवासी हैं।

गंगा मेले में छेड़छाड़ की घटनाओं की रोकथाम के लिए कड़ी चौकसी के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद छेड़खानी करने वालों के हौसले बुलंद हैं। बृहस्पतिवार रात एक किशोरी अपने डेरे से निकलकर शौच को जा रही थी। इसी बीच तीन युवकों ने उसको दबोच लिया और एकांत में खींचकर ले जाने लगे। किशोरी की चीख सुनकर पास के डेरों से कई लोग वहां आ गए। उनको देखकर आरोपी किशोरी को छोड़कर भाग निकले। लोगों ने दौड़कर दो आरोपियों को पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई की। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उनको भीड़ से छुड़ाया। पुलिस ने छेड़छाड़ व बलात्कार के प्रयास की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी बिजनौर के गांव शिवाला कलां के निवासी हैं।
विज्ञापन

...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed