फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   मुलाकाती बनकर जेल से भाग गया बंदी, दो निलंबित

मुलाकाती बनकर जेल से भाग गया बंदी, दो निलंबित

Wed, 27 Sep 2017 01:55 PM IST
Updated Wed, 27 Sep 2017 01:55 PM IST
विज्ञापन
मुलाकाती बनकर जेल से भाग गया बंदी, दो निलंबित
रात को गिनती के वक्त पता चला तो मचा हड़कंप
विज्ञापन

मुरादाबाद।
जेल प्रशासन की आंखों में धूल झोंककर एक बंदी मंगलवार को मुलाकाती बनकर जिला जेल से भाग गया। पूरा दिन जेल अधिकारियों को बंदी की फरारी की भनक तक नहीं लगी। रात को बैरकें बंद करते समय जब बंदियों की गिनती हुई तो एक बंदी कम था। इससे जेल अधिकारियों में हड़कंप मच गया। देर रात तक बंदी की तलाश में जेल की टीमें चंदौसी में उसके घर व अन्य ठिकानों पर गुपचुप ढंग से छापामारी कर रही थीं। बंदी के नहीं मिलने पर आधी रात जिला प्रशासन को मामले की सूचना दी गई। देर रात वरिष्ठ जेल अधीक्षक ने बंदी की फरार में दो बंदी रक्षक प्रदीप उपाध्याय और राजीव कुमार को निलंबित कर दिया है।
जेल सूत्राें का कहना है कि मंगलवार दोपहर बंदियाें से मुलाकात करने आए प्रथम पारी के लोगों को जेल से बाहर निकाला गया तो उनके साथ बंदी मोहित भी मुलाकाती बनकर जेल से निकल गया। जेल प्रशासन बंदी की फरारी से पूरी तरह बेखबर रहा। रात को खाने के बाद जब बंदियों की गिनती की बारी आई तो एक बंदी कम निकला। इसके बाद जेल ग्राउंड पर सभी बंदियों को बाहर निकालकर उनकी एक साथ गिनती की गई। तीन बार गिनने पर भी बंदी पूरे नहीं हुए तो रिकार्ड में नाम से बंदियों को मिलान किया गया। चंदौसी का बंदी मोहित गायब मिला। इससे अफसरों के हाथ पैर फूल गए और उन्हाेंने सीसीटीवी कैमरे खंगाले। गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में मोहित दोपहर में जेल से बाहर जाता दिखा। उसने जेल गेट पर तैनात बंदी रक्षक प्रदीप उपाध्याय को अपने हाथ पर लगी मुलाकाती की मोहर भी दिखाई।
विज्ञापन

फुटेज में बंदी की फरारी की पुष्टि होने के बाद जेल अधिकारियों ने चंदौसी में उसके घर छापा। जेल अधिकारियों ने मामले को छुपाकर गुपचुप आधी रात तक उसकी तलाश की। लेकिन जब बंदी हाथ नहीं लगा तो रात में करीब बारह बजे डीएम और एसएसपी को बंदी की फरारी के बारे में बताया। देर रात वरिष्ठ जेल अधीक्षक एमएचएस रिजवी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। जिसमें गेट नंबर एक पर प्रदीप उपाध्याय और गेट नंबर दो पर तैनात राजीव कुमार की लापरवाही सामने आई है। दोनों के सामने से बंदी फरार हुआ। लेकिन उन्होंने बंदी को चेक तक नहीं किया। दोनों को निलंबित कर दिया गया है। जबकि सिविल लाइंस थाने में इस मामले में बंदी के खिलाफ केस दर्ज करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed