{"_id":"59c525ce4f1c1be4738b6094","slug":"131506092494-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम आवास में खाली पड़ी जमीन पर पार्क बनाकर लगवाएं दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम आवास में खाली पड़ी जमीन पर पार्क बनाकर लगवाएं दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा
Updated Fri, 22 Sep 2017 08:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अन्य केंद्रों के लिए...
हेडिंग : डीएम आवास में लगवाएं पंडित दीन दयाल की प्रतिमा
क्रासर
आजम ने डीएम को पत्र लिखकर शहर में प्रतिमा लगाने का दिया सुझाव
बोले : भाजपा नेता सड़कों पर कब्जा कर रहे हैं और प्रशासन सो रहा है
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर।
पूर्व मंत्री आजम खां ने भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बनी पंडित दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा को कहीं और नहीं बल्कि डीएम आवास में खाली पड़ी जमीन पर पार्क बनाकर लगाने का सुझाव डीएम को दिया है। डीएम को पत्र लिखकर उन्होंने कहा किभाजपा नेता शहर की सड़कों पर कब्जा कर रहे हैं और प्रशासन सो रहा है। उन्होंने निर्माणाधीन गेट वे आफ रामपुर से अपने नाम का शिलान्यास का पत्थर भी हटवाने को कहा है।
पंडित दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा लगाने को लेकर भले ही भाजपाइयों में बेचैनी हो, लेकिन अब इस मुद्दे को फिर गर्माया गया है। पूर्व मंत्री आजम खां की ओर से डीएम आवास के पास लगी प्रतिमा का सुंदरीकरण कराने के लिए विधायक निधि से धनराशि देने की घोषणा की गई है तो अब उन्होंने प्रतिमा को लगाने के लिए दूसरा सुझाव भी प्रशासन को भेज दिया है। जिलाधिकारी को लिखे पत्र में आजम खां ने कहा कि डीएम या फिर भाजपाइयों को प्रतिमा लगाने के लिए इधर-उधर भटकने की जरूरत नही है क्योंकि डीएम आवास में ही करीब दस एकड़ जमीन खाली पड़ी है। इस आवास में से पांच एकड़ की जमीन को पार्क के रूप में विकसित कर दी जाए और यहां पर पंडित दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा लगवा दी जाए। इससे शहर को एक और पार्क भी मिल जाएगा। साथ ही भाजपाइयों की प्रतिष्ठा का भी सवाल खत्म हो जाएगा। कहा कि वैसे भी जहां इस वक्त प्रतिमा लगी है वह भी गलत लगी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के कई नेता सड़कों को कब्जा रहे हैं, लेकिन प्रशासन आंखे मूंदे बैठा है। उन्होंने गांधी समाधि बाईपास पर बनाए जा रहे गेट वे आफ रामपुर के निर्माण पर भी सवालिया निशान लगाया है। हाईवे से दो तीन मीटर ही यह गेट बन रहा है और उसमें कंकरीट व पत्थर भरे जा रहे हैं, जिससे कभी भी हादसा हो सकता है। कहा कि गेट के पास ही उनके नाम का पत्थर लगा है इसलिए उनके नाम का पत्थर यहां से हटवा दिया जाए, ताकि कोई दुर्घटना न हो और कोर्ट के आदेश का भी पालन हो सके।