फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   130 new positive and two another died with corona

कोरोना...130 व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि, दो की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 03:45 AM IST
विज्ञापन
130 new positive and two another died with corona
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण का आंकड़ा दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। सोमवार को जिले में 130 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। जबकि एक महिला और एक पुरुष ने संक्रमण की वजह से दम तोड़ दिया। अब कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 6816 हो गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से मुरादाबाद में 15 स्थानों पर लोगों के एंटीजन टेस्ट किए गए। कुल 2205 लोगों के स्वास्थ्य की जांच हुई, जिसमें से 47 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। सर्वाधिक जांच हरथला में 264 लोगों की हुई, जिसमें 22 लोग कोरोना पॉजीटिव मिले। बिलारी में 181, डिलारी में 189, भोजपुर में 197, ताजपुर में 148, कुंदरकी में 62 लोगों के टेस्ट किए गए, लेकिन यहां एक भी संक्रमित नहीं मिला। मझोला में 166 लोगों में नौ संक्रमित मिले। पीतल बस्ती में 103 और बंगला गांव मं सौ में से एक-एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया। टाउनहॉल में 132, किसरौल में 102, कांठ में 165, ठाकुरद्वारा में 188 में से दो-दो संक्रमित मिले। मूंढापांडे में 112, कानूनगोयान में 96 लोगों में से तीन-तीन व्यक्तियों में कोरोना के लक्षण पाए गए। इसके अलावा 83 मरीज आरटीपीसीआर की जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए गए। टीएमयू अस्पताल में जनपद संभल के आनंद विहार कालोनी कोतवाली निवासी एक 50 वर्षीय महिला ने कोरोना संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया। महिला को सात सितंबर को संक्रमण के लक्षण पाए जाने के बाद उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। इसके अलावा जनपद बिजनौर के प्रकाश नगर निवासी 72 वर्षीय बुजुर्ग की भी मौत हो गई। उन्हें कोरोना पॉजिटिव होने पर उपचार के लिए आठ सितंबर को भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed