फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   1.30 lakh fraud in the name of providing job

Moradabad News: नौकरी दिलाने के नाम पर 1.30 लाख की ठगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
1.30 lakh fraud in the name of providing job
ठाकुरद्वारा। विदेश भेजने का झांसा देकर एक युवक से 1.30 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। गांव फरीदनगर निवासी निजामुद्दीन ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर और पुलिस को शिकायत पत्र दिया है। निजामुद्दीन के अनुसार करीब छह माह पूर्व थाना डिलारी के गांव करनपुर निवासी एक व्यक्ति उससे मिला और बताया कि वह अच्छे वेतन पर लोगों को सऊदी अरब में नौकरी पर भेजता है। निजामुद्दीन का कहना है कि वह उसके झांसे में आ गया और उसने उसे 80 हजार रुपए ऑनलाइन और 50 हजार रुपये नगद दिए। अपना पासपोर्ट भी दे दिया लेकिन जब काफी दिन बाद भी उसे नौकरी पर नहीं भेजा। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने उसने उसे एक वीजा और हवाई जहाज का टिकट दिया। जांच में दोनों फर्जी में निकले। शिकायत करने पर आरोपी ने उसे दिए पैसे देने से मना कर दिया और कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस से आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed