फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   126 policemen including SSP Prabhakar Chaudhary are corona positive what said police about this know

मुरादाबाद : एसएसपी प्रभाकर चौधरी समेत 126 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव! जानें पुलिस ने इसको लेकर क्या कहा?

Thu, 06 May 2021 06:36 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Thu, 06 May 2021 06:36 PM IST
सार

मुरादाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित 126 पुलिसकर्मियों के कोरोना संक्रमित होने की खबर फैल गई। खबर फैलते ही हड़कंप मच गया। लेकिन मुरादाबाद पुलिस ने खबर को खंडन करते हुए कहा कि यह महफ अफवाह है। यह सूचना पूरी तरह से गलत है।

विज्ञापन
126 policemen including SSP Prabhakar Chaudhary are corona positive what said police about this know
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी समेत पूरे देश में कोरोना का कोहराम है। लगातार बढ़ रहे मामलों से लोग दहशत में हैं। संक्रमण बढ़ने से मरीजों की मौतों की संख्या भी बढ़ती जा रही हैं। स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। 

विज्ञापन


वहीं इस बार फ्रंट लाइन वर्कर्स के रूप में काम कर रही पुलिस भी अधिक चपेट में हैं। इस बीच मुरादाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित 126 पुलिसकर्मियों के कोरोना संक्रमित होने की खबर फैल गई। खबर फैलते ही हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन


लेकिन मुरादाबाद पुलिस ने खबर का खंडन करते हुए कहा कि यह महफ अफवाह है। यह सूचना पूरी तरह से गलत है। बयान जारी कर पुलिस ने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी पूरी तरह से स्वस्थ हैं और कोरोना पॉजिटिव भी नहीं हैं। अधिकांश पुलिसकर्मी जो कोरोना पॉजिटिव हुए थे, वे स्वस्थ होकर ड्यूटी पर कार्यरत हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




बता दें कि सोशल मीडिया पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद सहित 126 पुलिसकर्मियों के कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना वायरल हो गई थी। जिसे बाद में पुलिस ने खंडन कर दिया और कहा कि यह सूचना पूरी तरह से गलत है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed