फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   124 new corona cases found in moradabad

कोरोना से चार की मौत, दो दिन में 124 नए संक्रमित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 03:06 AM IST
विज्ञापन
124 new corona cases found in moradabad
मुरादाबाद। जनपद में कोरोना से चार लोगों की मौत हो गई। 2 दिन में कोरोना के 124 नए मामले सामने आए हैं। जिनमें 15 अगस्त के 54 तथा 16 अगस्त को 70 नए मामले हैं। कोरोना के मामले लगातार बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग की तैयारियाें को भी विस्तृत रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन

मृतकों में तीन मुरादाबाद जबकि एक बिजनौर निवासी थे। इनमें दो बुजुर्ग एक 77 वर्षीय व एक 79 वर्षीय शामिल हैं। जबकि दो अन्य मृतकों में एक की 32 तथा दूसरे की उम्र 42 वर्ष थी। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 15 अगस्त के 17 व 16 अगस्त के 70 एंटीजन टेस्टिंग के केस हैं। जिले में मृतकों की संख्या बढ़कर 75 और मरीजों की 2977 पहुंच गई है। कोरोना से जंग हारने वाले चारों मरीज टीएमयू में भर्ती थे। रिपोर्ट के मुताबिक 79 वर्षीय बुजुर्ग की 15 अगस्त को सुबह 6 बजकर 47 मिनट पर, दूसरे मरीज की 15 अगस्त को देर रात 12 बजे, तीसरे की 15 अगस्त को ही शाम 4 बजे जबकि बिजनौर निवासी मरीज की 15 अगस्त को देर रात 12 बजे मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed