{"_id":"5c745109bdec222bf4529a70","slug":"121551126793-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकी के सामने होमगार्ड को ट्रैक्टर चालक ने कुचला, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकी के सामने होमगार्ड को ट्रैक्टर चालक ने कुचला, हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
मूंढापांडे में करनपुर पुलिस चौकी के सामने एक ट्रैक्टर चालक ने होमगार्ड को कुचल दिया। हादसे में होमगार्ड की मौत हो गई, सूचना पर परिवार वालों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर पुलिस चौकी के सामने दलपतपुर अलीगंज मार्ग पर जाम लगा दिया। आरोप लगाया कि ट्रैक्टर चालक ने जान बूझकर होमगार्ड को कुचला है, क्योंकि चालक अवैध खनन से जुड़ा है। ट्रैक्टर में रेत ले जाने का काम करता है, जिसे रोके जाने पर उसने ऐसा किया। जाम लगा रहे लोगों द्वारा मांग की गई कि होमगार्ड के परिवार को मुआवजा दिया जाए और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। पुलिस ने उनको समझाकर शांत किया।
भगतपुर के वीरखेड़ा गांव में रहने वाले केसरी उर्फ केसर (40) होमगार्ड थे। वह करनपुर पुलिस चौकी पर कार्यरत थे। सोमवार की सुबह भी वह ड्यूटी पर थे। चौकी के सामने खडे़ थे, इस दौरान ही वहां से गुजर रहे ट्रैक्टर चालक ने उनको कुचल दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया। हादसे की सूचना पर परिवार वाले पहुंचे और उन्होंने करनपुर पुलिस चौकी के सामने ही अलीगंज दलपतपुर लिंक रोड पर जाम लगा दिया। करीब डेढ़ घंटे तक वहां पर हंगामा हुआ। लिंक रोड पर वाहनों की आवाजाही जाम लगाए जाने के कारण रुक गई तो पुलिस अधिकारियों को सूचना मिली। सीओ हाईवे राजेश कुमार और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। केसर के भाई विजयपाल ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि ट्रैक्टर चालक ने जानबूझकर केसर पर ट्रैक्टर चढ़ाया है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। परिवार को मुआवजा मिले और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। सीओ हाईवे राजेश कुमार ने बताया कि परिवार को समझाकर और सरकार से मदद दिलाने का प्रयास करने का आश्वासन देकर शांत किया गया। इस मामले में लापरवाही से वाहन चलाकर केसर को टक्कर मारने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी ट्रैक्टर चालक इकलाल निवासी वीरपुर बरियार को गिरफ्तार किया गया है। उसने बताया कि होमगार्ड सड़क पार करते वक्त ट्रैक्टर के सामने आ गया, जिस वजह से हादसा हुआ है।
हादसे के कारण होमगार्ड की हुई मौत: एसएसपी
मुरादाबाद। एसएसपी जे रविंदर गौड ने बताया कि होमगार्ड केसरी उर्फ केसर की मौत हादसे के कारण हुई। होमगार्ड डयूटी पर था, लेकिन वह वाहन चेकिंग नहीं कर रहा था। इस वजह से इस मामले में गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है। होमगार्ड के परिवार वालों ने ही हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
मौसेरे भाई की शादी से लौट रहे युवक को कुचला
मुरादाबाद। नागफनी थानाक्षेत्र में रहने वाले एक युवक की रविवार देर रात को सड़क हादसे में मौत हो गई। वह मौसेरे भाई की शादी समारोह में शामिल होने के लिए आया था। हादसे की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, शादी की खुशियां मातम में बदल गई है। पुलिस ने हादसे के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
नागफनी के नवाबपुरा में रहने वाला बबलू (30) खेती करता था। वह परिवार में इकलौता बेटा था। रविवार को उसके मौसेरे भाई की शादी थी, वह शादी समरोह में गया था। मझोला में खुशहालपुर रोड पर सड़क पार करते वक्त बबलू को बाइक सवार सचिन निवासी हिमगिरी कालोनी ने टक्कर मार दी, जिस वजह से बबलू की मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया है। सचिन को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला पंजीकृत किया गया है।