फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   पांच दिवसीय खेल महोत्सव का रंगारंग आगाज

पांच दिवसीय खेल महोत्सव का रंगारंग आगाज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
पांच दिवसीय खेल महोत्सव का रंगारंग आगाज
मुरादाबाद।
विज्ञापन

सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम सोनकपुर में शुक्रवार को पांच दिवसीय मुरादाबाद खेल महोत्सव का रंगारंग आगाज किया गया। मुख्य अतिथि नगर विधायक रितेश गुप्ता को खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट कर सलामी दी। पहले दिन खो-खो, बालीवाल और एथलेटिक्स प्रतियोगिता कराई गईं।

नगर विधायक रितेश गुप्ता ने खिलाड़ियों को टीम भावना के साथ खेलने के लिए प्रोत्साहित किया। बालीवाल बालक वर्ग में छह टीमों नेप्रतिभाग किया, जिसमें स्टेडियम टीम विजेता और चोटीपुरा क्लब की टीम उपविजेता रही। खो-खो बालक और बालिका वर्ग में 14 टीमों ने हिस्सा लिया। बालक वर्ग में सेंटमीरा अकादमी विजेता और स्टेडियम की टीम उपविजेता रही। बालिका वर्ग में स्टेडियम की टीम ने जीत हासिल की। ग्रीन मिडोज की टीम उपविजेता रही। एथलेटिक्स प्रतियोगिता में आठ सौ मीटर दौड़ में अभिषेक पाल पहले, योगेंद्र दूसरे और अबरार तीसरे स्थान पर रहे। चार सौ मीटर दौड़ में राजन प्रथम, पवेंद्र द्वितीय और मोहम्मद कमर तृतीय रहे। तीन हजार मीटर दौड़ में हिमांशु भडाना को पहला, अमित को दूसरा और कपिल को तीसरा स्थान मिला। जैबलिन थ्रो में अमन कुमार प्रथम, शुभम द्वितीय और राजन तृतीय रहे। आठ सौ मीटर दौड़ बालिका वर्ग में यामिनी को पहला, निलोफर को दूसरा और शिवानी को तीसरा स्थान मिला। चार सौ मीटर दौड़ में ज्योति रानी प्रथम, सर्वेश द्वितीय और मानसी तृतीय रहीं। तीन हजार मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्रीति चौधरी, द्वितीय मंजू, तृतीय मंजू रहीं। लंबी कूद में पहला स्थान सोनिया सिंह, दूसरा मंतशा और तीसरा स्थान दिव्यांशी को मिला। क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार स्वरूप नकद धनराशि दी गई है। इस दौरान प्रणदीप सिंह गिल, सतीश शर्मा, एसके क्षेत्री, यश शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed