{"_id":"5be4a57bbdec226999177726","slug":"121541711227-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पागल कुत्ते ने 11 लोगो को बनाया शिकार, ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पागल कुत्ते ने 11 लोगो को बनाया शिकार, ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला
Updated Fri, 09 Nov 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूंढ़ापांडे ब्लाक के चमरुआ खानपुर गांव में गुरुवार सुबह पागल कुत्ते ने 11 लोगों को अपना शिकार बना लिया। कुत्ते ने घर के बाहर खेल रहे बच्चों के साथ पैदल आवाजाही करने वालों को नोच डाला। कुत्ते के हमले से गांव में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने घेराबंदी कर कुत्ते को लाठी डंडों से पीटकर मार डाला। कुत्ते के हमले के शिकार दो बच्चों को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए लाया गया। जबकि बाकी लोगों को निजी अस्पतालों में एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाया गया।
ग्रामीण वाहिद के मुताबिक सुबह करीब साढ़े सात बजे गांव में एक कुत्ता घुस आया। कुत्ते ने घर के बाहर खेल रहे बच्चों को झपटना शुरू कर दिया। वाहिद के मुताबिक उसके बेटे हसन (10) और रेहान (5) को कुत्ते ने काट लिया। दोनों बच्चे गांव के ही माइनोर (3), नजमा (11) और जिशान (14) के साथ खेल रहे थे। कुत्ते ने गांव में अतीक (22), फिरदोस (32) समेत 11 लोगों को अपना शिकार बनाया। वाहिद ने बताया कि कुत्ते की दहशत से बच्चे घरों में कैद हो गए। ग्रामीणों ने कुत्ते की घेराबंदी शुरू कर दी। लाठी डंडो से कुत्ते को मार डाला।
वाहिद ने बताया कि कुत्ते ने उसके दो बेटों के अलावा चार बच्चों के चेहरों पर हमला किया। वाहिद अपने बेटों का प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल में लाया। अस्पताल की इमरजेंसी में एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाने के बाद घर ले गया। वाहिद ने बताया कि बाकी लोगों ने निजी अस्पतालों में इंजेक्शन लगाए। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में आवारा और पागल कुत्तों का आतंक रहता है। अक्सर कुत्ते ग्रामीणों को निशाना बनाते हैं।