फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   गुलाबबाड़ी रेलवे क्रासिंग के पास चटकी पटरी, बचा हादसा

गुलाबबाड़ी रेलवे क्रासिंग के पास चटकी पटरी, टला हादसा

Fri, 09 Nov 2018 02:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Fri, 09 Nov 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
गुलाबबाड़ी रेलवे क्रासिंग के पास चटकी पटरी, बचा हादसा
टूटी ट्रैक के कारण रुकी ट्रेन
गुलाबबाड़ी रेलवे क्रासिंग के पास गुरुवार सुबह बड़ा हादसा होने से बच गया। यहां से गुजरे छात्रों ने रेल पटरी चटकी देख ली तो शोर मचा दिया। इसकी जानकारी मिलने पर यूपी 100 पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। गेट मैन को इसकी जानकारी दी और लाल झंडी लगवाकर रामनगर मुरादाबाद एक्सप्रेस ट्रेन रुकवा दी। जिससे रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। तुरंत ही ट्रेनों का संचालन बंद करा दिया गया। जिससे सात ट्रेनें जहां तहां रोक दी गईं। ट्रैक की मरम्मत करने के बाद ट्रेनों को धीमी गति से गुजारा गया। इसके अलावा मंडल में हापुड़ और हकीमपुर के पास रेल पटरियां चटकीं।
विज्ञापन


कटघर और मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के बीच गुलाबबाड़ी के पास गेट संख्या 415 सी है। गुरुवार सुबह ग्यारह बजे गुलाबबाड़ी रेलवे क्रासिंग के पास रेल पटरियों से कुछ छात्र गुजर रहे थे। उन्होंने देखा कि रेल पटरी चटकी पड़ी है। इसके बाद मौके पर काफी संख्या में लोग जुट गए। उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी। पुलिस मौके पर पहुंच गई और गेटमैन को बुलाकर ट्रैक पर लाल झंडी लगा दी।
विज्ञापन


जिससे रामनगर से मुरादाबाद आ रही एक्सप्रेस ट्रेन रुक गई। इंजीनियरिंग विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद ट्रैक की मरम्मत की गई। बारह बजे ट्रैक ठीक किया गया। इसके बाद ट्रेनों को धीमी गति से यहां से गुजरा गया। समय रहते अगर रेल पटरी चटकने की जानकारी नहीं होती तो यहां से ट्रेनें गुजर सकती थीं। कुछ देर बाद ही यहां से रामनगर मुरादाबाद एक्सप्रेस ट्रेन गुजरनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद राजधानी को यहां से ही जाना था। रामनगर मुरादाबाद एक्सप्रेस, कटिहार आनंद विहार दीपावली स्पेशल, काठगोदाम मुरादाबाद पैसेंजर, राजेंद्र नगर जम्मूतवी अर्चना एक्सप्रेस, डिब्रूगढ़ अमृतसर एक्सप्रेस समेत सात ट्रेनें 40 मिनट से लेकर 80 मिनट तक बीच में ही खड़ी रहीं। इसके अलावा हकीमपुर में रेल पटरी चटक गई।

सुबह सवा सात बजे से साढ़े सात बजे तक ट्रेनों का संचालन बंद रहा। जिसकी वजह से पांच ट्रेनें जहां-तहां रोक दी गईं। जबकि रेल पटरी चटकने का तीसरा मामला हापुड़ और पिलखुआ के बीच का है। गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे गेट मैन ने पटरी चटकी देखी तो इसकी जानकारी स्टेशन मास्टर को दी। इसके बाद रेल संचालन बंद कराने के बाद पटरी की मरम्मत की गई। जिसकी वजह से तीन ट्रेनें को जहां तहां रोक दिया गया। सवा नौ बजे ट्रैक की मरम्मत करने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।

पीआरवी 0295 चुनी गई प्रदेश में प्रथम
मुरादाबाद। सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर बड़ा रेल हादसा बचाने वाली पीआरवी टीम को प्रथम में पहला स्थान मिला है। 0295 पर तैनात कमांडर अहिवहन सिंह, सब कमांडर पुनीत कुमार और पायलट प्रदीप को को सुबह दस बजकर 53 मिनट पर सूचना मिली थी कि गुलाबाबाड़ी के पास पटरी चटकी है। टीम तुरंत मौके पर पहुंची और ट्रेनों का संचालन बंद कराकर हादसा बचा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed