फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   डिफ्थी रिया से की दस्तक, बच्चे की मौत से हड़कंप

डिफ्थी रिया से की दस्तक, बच्चे की मौत से हड़कंप

Tue, 02 Oct 2018 02:24 AM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
डिफ्थी रिया से की दस्तक, बच्चे की मौत से हड़कंप
मुरादाबाद।
विज्ञापन

वायरल बुखार और संक्रामक बीमारियों के बाद अब डिफ्थीरिया ने दस्तक दे दी है। डिफ्थीरिया से मुरादाबाद एकता कालोनी में एक बच्चे की मौत होने से मुरादाबाद स्वास्थ्य विभाग से लेकर लखनऊ तक खलबली मची है। स्वास्थ्य विभाग ने एकता कालोनी क्षेत्र में डिफ्थीरिया बैक्टीरिया की स्क्रीनिंग कराकर बच्चों का टीकाकरण करवा दिया है। लखनऊ से पहुंची इम्यूनाइजेशन टेक्निकल सपोर्ट यूनिट ने भी मुरादाबाद और देहात के कई ब्लाकों का निरीक्षण कर संभावित मरीजों के सैंपल लिए हैं।
अगस्त माह में बाढ़ का दंश झेलने के बाद मुरादाबाद जिला वायरल बुखार और संक्रामक बीमारियों से जूझ रहा है। अधिकतर ब्लाक इसकी चपेट में हैं। बुखार और संक्रामक बीमारियों से कई लोगों की मौत हो चुकी हैं। हजारों लोग इससे पीड़ित हैं। स्वास्थ्य विभाग इन पर नियंत्रण कर पाता, इससे पहले डिफ्थीरिया ने दस्तक दे दी है। डिफ्थीरिया एक संक्रामक बैक्टीरिया है। जिसके हमले से गले की श्वास नली में झिल्ली बन जाती है। सांस लेने में दिक्कत होने से मौत तक हो जाती है। स्वास्थ्य विभाग के दावों के मुताबिक यह बैक्टीरिया खत्म हो चुका है। मुरदाबाद समेत पश्चिमी उत्तरप्रदेश के कुछ जिलों में डिफ्थीरिया बैक्टीरिया का हमला हुआ है।
विज्ञापन

एकता कालोनी के बच्चे की दिल्ली एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई है। मुरादाबाद स्वास्थ्य विभाग ने एकता कालोनी क्षेत्र में करीब दो सौ परिवारों की स्क्रीनिंग कराकर बैक्टीरिया का असर बेअसर करने के लिए टीकाकरण करवा दिया है। मौसमी बदलाव से जिले के अधिकतर ब्लाकों में बच्चों के गले में दर्द और सूजन की शिकायत बढ़ रही है। डिफ्थीरिया का बैक्टीरिया फैलने की आशंका को देखते हुए इम्यूनाइजेशन टेक्निकल सपोर्ट यूनिट की डा. सोनी और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. दीपक वर्मा के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीमों ने डिलारी, बिलारी, कांठ, भोजपुर ब्लाकों का निरीक्षण किया है। गले के दर्द और सूजन से पीड़ितों के सैंपल लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है डिफ्थीरिया बैक्टीरिया
डिफ्थीरिया का बैक्टीरिया श्वास नली पर हमला करता है। बड़ों की तुलना में बच्चों पर इसका अधिक असर होता है। संक्रमित व्यक्ति को बुखार आता है। खांसी के साथ गले में दर्द होने से आवाज तक बंद हो जाती है। इसका बैक्टीरिया खांसने और छींकने पर फैलता है। बारिश के मौसम में बैक्टीरिया तेजी से फैलता है। इससे बचाव के लिए एंटी टॉक्सिंस का टीका बांह पर लगाया जाता है। बच्चों के टीकाकरण में डीपीटी के टीके में इस बैक्टीरिया से बचाव होता है।


- एकता कालोनी में रहने वाले बच्चे की डिफ्थीरिया बैक्टीरिया से दिल्ली में इलाज के दौरान मौत हुई है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने कालोनी में टीकाकरण करवा दिया है। अन्य ब्लाकों में भी निगरानी की जा रही है। - डा. दीपक वर्मा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed